LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bihar Crime : माँ से KISS मांगता था बेटा...कहा तुम मां नहीं पत्नी जैसी लगती हो...नाराज पिता ने कर दी बेटे की हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bihar Crime : बिहार में एक बेटे का अपनी माँ पर दिल आ गया. जिसके बाद उसने kiss की मांग कर दी. इस घटना से नाराज पिता ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी......पढ़िए आगे

Bihar Crime : माँ से KISS मांगता था बेटा...कहा तुम मां नहीं
बेटे ने माँ से मांगी KISS - फोटो : RAJ

Nalanda : जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के मूढ़ारी गांव में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक की हत्या कर उसके शव को गायब कर देने का आरोप है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शव की तलाश गंगा नदी में की जा रही है। मृतक की पहचान मूढ़ारी गांव निवासी श्याम राम के पुत्र पिंटू कुमार के रूप में हुई है। पिंटू की मां का देहांत कई वर्ष पहले हो चुका था। इसके बाद पिता श्याम राम ने दूसरी शादी कर ली और कामकाज के सिलसिले में दूसरे शहर में रहने लगे। इस बीच पिंटू अपनी सौतेली मां के साथ गांव में रह रहा था।

गांव में चर्चा है कि पिंटू और उसकी सौतेली मां के बीच अवैध संबंध थे। जब इस बात की जानकारी पिता और चाचा को हुई, तो उन्होंने मिलकर उसकी हत्या करने की योजना बनाई। सूत्रों के मुताबिक, योजना के अनुसार युवक की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया गया, जिससे घटना की भनक किसी को न लगे। घटना की जानकारी मिलने पर हरनौत थाना अध्यक्ष अमरदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हो गई। गुप्त सूचना के आधार पर की गई तलाशी के दौरान पिंटू के पिता गांव में ही छिपे मिले। उन्हें हिरासत में लेकर थाने में लाया गया। पूछताछ में पिता और चाचा की संलिप्तता सामने आने पर दोनों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।

Diarch GO

थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपितों ने शव को गंगा नदी में फेंकने की बात कबूल की। पुलिस टीम आरोपितों को लेकर गंगा घाट पहुंची और शव की तलाश शुरू की, लेकिन नदी में तेज बहाव होने के कारण शव का पता नहीं चल सका। फिलहाल शव की खोजबीन जारी है। घटना की जानकारी फैलते ही पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई है। लोग इस हत्या को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। कई ग्रामीणों ने बताया कि यह घटना पारिवारिक विवाद और संबंधों में दरार का नतीजा है। वहीं, कुछ लोग इसे प्रेम-प्रसंग से जुड़ा मामला मान रहे हैं।

थानाध्यक्ष ने कहा कि दोनों आरोपितों से गहन पूछताछ जारी है। हत्या के पीछे का सही कारण और वारदात की पूरी कहानी जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी। फिलहाल यह मामला पंचायत क्षेत्र में चर्चा का मुख्य विषय बना हुआ है और लोग पुलिस की अगली कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट