LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Crime News : नालंदा में आंगनबाड़ी सहायिका की पीट-पीटकर हत्या, शव पर तेजाब डालने का आरोप, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar Crime News : नालंदा में आंगनबाड़ी सहायिका की पीट-पीटकर

NALANDA : जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के गोवाचक गांव में एक आंगनबाड़ी सहायिका की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने शव पर तेजाब डालने का भी आरोप लगाया है। मृतका स्वर्गीय बालदेव दास की 58 वर्षीय पत्नी कलवा देवी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन में जुट गई है। 

विवाद बना हत्या की वजह!

मृतका की छोटी पुत्री चांदनी कुमारी ने आरोप लगाया है कि पड़ोस के विजय रविदास और उनकी पत्नी दायमुनी देवी (जो खुद आंगनवाड़ी सेविका हैं) पिछले दो वर्षों से उनकी मां को केंद्र से हटाकर अपनी बहू को सहायिका बनवाने की कोशिश कर रहे थे। जब कलवा देवी ने इसका विरोध किया तो उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। सोमवार की शाम दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने पहले उनकी मां के साथ मारपीट की और फिर जबरन तेजाब पिलाकर उनकी हत्या कर दी। चांदनी ने बताया कि उसकी मां अक्सर घर पर अकेली रहती थीं। मृतका के छह संतान हैं । तीन बेटे और तीन बेटियाँ। पति का देहांत पहले ही हो चुका था। बेटे मजदूरी के सिलसिले में बेंगलुरु में रहते हैं।

मोबाइल बंद मिलने पर खुला राज

चांदनी ने बताया कि सोमवार शाम जब उसने अपनी मां को कॉल किया तो मोबाइल बंद मिला। शक होने पर उसने अपनी छोटी बहन को फोन किया, जिसके बाद पड़ोसियों से उसे घटना की जानकारी मिली। मंगलवार को जब वह घर पहुंची तो देखा कि मां के शरीर से बदबू आ रही थी और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। इससे प्रतीत होता है कि उनकी बेरहमी से हत्या की गई है।

पुलिस ने कहा

सरमेरा थानाध्यक्ष सकेंद्र कुमार बिंद ने कहा कि महिला की मौत मारपीट के कारण हुई प्रतीत होती है। तेजाब डालने की बात की पुष्टि नहीं की गई है। गर्मी की वजह से शव कुछ हद तक सड़ चुका था। वहीं, सदर डीएसपी नूरुल हक ने बताया कि सेविका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण की पुष्टि हो सकेगी।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट