LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bihar News:खेत से भगवान श्रीकृष्ण की प्राचीन प्रतिमा बरामद, ग्रामीणों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Bihar News: एक खेत से मिट्टी के लेप में ढकी भगवान श्रीकृष्ण की बहुमूल्य प्रतिमा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

Bihar News:खेत से भगवान श्रीकृष्ण की प्राचीन प्रतिमा बरामद,
खेत से भगवान श्रीकृष्ण की प्राचीन प्रतिमा बरामद- फोटो : reporter

Bihar News:  एक खेत से मिट्टी के लेप में ढकी भगवान श्रीकृष्ण की बहुमूल्य प्रतिमा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जैसे ही खबर फैली, सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और श्रद्धा भाव से प्रतिमा की पूजा-अर्चना शुरू कर दी।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रतिमा प्राचीन और अत्यंत मूल्यवान प्रतीत होती है। उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर प्रतिमा मिली, वह भूमि ठाकुरबाड़ी के नाम से जानी जाती है और वहां वर्तमान में किसान खेती करते हैं। प्रतिमा की बरामदगी ने पूरे गांव को भक्ति और आस्था के माहौल में डुबो दिया।नालंदा बिंद थाना क्षेत्र के मदनचक गांव के समीप  भगवान श्रीकृष्ण की बहुमूल्य प्रतिमा मिली है।

Diarch GO

सूचना मिलने पर बिंद थाना पुलिस भी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और प्रतिमा को सुरक्षित रखने के साथ जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

ग्रामीणों ने सामूहिक निर्णय लिया है कि जिस स्थान पर प्रतिमा मिली है, वहां मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि यदि वह भूमि रैयती निकली, तो भी उसे खरीदकर वहीं मंदिर बनाया जाएगा।

NSIT
Nsmch

हालांकि, कुछ ग्रामीणों का मानना है कि प्रतिमा खेत से खुदाई के दौरान नहीं मिली, बल्कि किसी ने कहीं और से लाकर वहां रखी होगी। क्योंकि अब तक उस खेत में कभी ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली। इसके बावजूद, प्रतिमा की बरामदगी ने लोगों में गहरी आस्था और उत्साह भर दिया है।

स्थानीय लोग इसे दैवीय चमत्कार मान रहे हैं। उनका विश्वास है कि इस घटना के बाद गांव में सुख-शांति और समृद्धि का संचार होगा। प्रतिमा की खोज ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूती दी है, बल्कि पूरे इलाके में कौतूहल और उत्सुकता का माहौल भी पैदा किया है।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय