LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar Crime : नालंदा में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने पीट पीट कर हत्या का लगाया आरोप

Bihar Crime : नालंदा में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थिति

NALANDA : जिले के भागनबिगहा ओपी के पतासंग गांव में एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई । हालांकि परिजन पीट पीट कर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतका मुन्ना राम की 71 वर्षीया पत्नी ज्ञानती देवी है। मृतका का भतीजा विनय कुमार ने बताया कि उनका फुफेरा भाई कारू राम और गांव के ही कुछ लोगों से रुपए का लेनदेन का विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर शुक्रवार को दोनों के बीच कहा सुनी हो गई। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगा। 

इसी दौरान कारू ने भाग कर अपनी चाची के घर में जाकर छुपाने का प्रयास किया । पीछे से आ रहे लोगों ने दरवाजा तोड़कर अंदर कमरे में घुसने का प्रयास किया तो महिला ने विरोध की तो उन लोगों ने महिला के साथ मारपीट किया। जिससे वह बेहोश हो गई। परिवार वाले उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई। 

सदर डीएसपी तो संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि बुजुर्ग के शरीर पर किसी तरह मारपीट के कोई निशान नहीं मिले हैं। दूसरे पक्ष द्वारा पूर्व से मारपीट का मामला दर्ज कराया गया है। जिसमें महिला के कई परिवार आरोपी हैं। बुजुर्ग के परिवार के तरफ से उस वक्त किसी तरह की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। मामले की छानबीन की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

नालंदा से राज की रिपोर्ट