LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Nalanda Fire: विश्वकर्मा पूजा के बाद हवन ने मचाया तबाही का तांडव, एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र समेत कई दुकानें जलकर राख

दुकान में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते आसपास के इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेज़ी से फैल रही थी कि बगल में स्थित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र और आसपास की कई दुकानें और मकान भी धधक उठे।

Nalanda Fire: विश्वकर्मा पूजा के बाद हवन ने मचाया तबाही का त
विश्वकर्मा पूजा के बाद हवन ने मचाया तबाही का तांडव- फोटो : reporter

Nalanda Fire: नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भीषण आग ने लोगों की नींद उड़ा दी। बड़ी पहाड़ी स्थित असम फर्नीचर की दुकान में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते आसपास के इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेज़ी से फैल रही थी कि बगल में स्थित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) ब्रांच और आसपास की कई दुकानें और मकान भी धधक उठे।

घबराए लोग घर छोड़कर सड़क पर निकल आए। इलाके में धुआं और आग की लपटों ने डर और अफरातफरी का माहौल बना दिया। स्थानीय लोगों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन विकराल आग की ताक़त के सामने वे असफल रहे।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक दुकान के अंदर खड़ी कार जलकर राख हो गई थी और गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका भी हुआ। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, इस हादसे में लगभग 35 से 40 लाख रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो गई।

दुकान मालिक संतोष कुमार ने बताया कि आग की शुरुआत विश्वकर्मा पूजा के दौरान किए गए हवन से हुई लग रही है। रात को दुकान बंद करके वे घर लौट गए थे। शुरुआती आशंका यही जताई जा रही है कि हवन की चिंगारी ने आग भड़काई और धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया।

NSIT
Nsmch

स्थानीय नागरिक सत्येंद्र पासवान ने कहा कि आग इतनी भयंकर थी कि लोग मिलकर भी इसे नहीं रोक सके। दमकल विभाग के आगमन तक स्थिति पूरी तरह नियंत्रण से बाहर थी।

थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां भेजी गई थीं और आग पर नियंत्रण पाने का कार्य किया गया। दुकानदार ने संबंधित दस्तावेज और आवेदन थाने में दिया है। पूरे मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय