LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar news - सदर अस्पताल में हंगामा: मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में की तोड़फोड़, डॉक्टर और कर्मियों के साथ मारपीट, सुरक्षा को लेकर डॉक्टरों में रोष

Bihar news - तबीयत बिगड़ने से मरीज की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने सदर अस्पताल में तोड़फोड करने के साथ डॉक्टर और कर्मियों से मारपीट की।

Bihar news - सदर अस्पताल में हंगामा: मरीज की मौत के बाद परिज

Nalanda  - जिले के सदर अस्पताल मंगलवार को अफरा-तफरी और बवाल का केंद्र बन गया, जब एक मरीज की मौत के बाद उसके परिजन भड़क उठे। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर तोड़फोड़ की और ड्यूटी पर मौजूद नर्स, गार्ड और डॉक्टरों के साथ धक्का-मुक्की तक कर डाली। हालात बेकाबू होते देख कई डॉक्टर खुद को कमरों में कैद कर जान बचाने पर मजबूर हो गए।

मां दुर्गा के लिए कठोर साधना के दौरान बिगड़ी तबीयत

मृतक की पहचान दीपनगर थाना क्षेत्र के नेपुरा गांव निवासी संजय सिंह के रूप में हुई है। नवरात्रि के मौके पर वे मां दुर्गा की कठोर साधना कर रहे थे। साधना के दौरान सोमवार देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसी सूचना के बाद परिजन उग्र हो उठे और अस्पताल में माहौल तनावपूर्ण हो गया।

NSIT
Nsmch

डॉक्टरों ने घटना के बाद तत्काल ओपीडी सेवा बंद कर दी, जिससे अस्पताल की सामान्य स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। इलाज कराने आए अन्य मरीजों को घंटों परेशानियों का सामना करना पड़ा। डॉ. विश्वजीत कुमार ने कहा कि “डॉक्टरों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। जब तक अस्पताल में पुख्ता इंतजाम नहीं किए जाते, कामकाज सामान्य करना संभव नहीं होगा।”

घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी नूरुल हक पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और हालात पर काबू पाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अस्पताल गार्ड के मुताबिक, परिजनों की भीड़ इतनी आक्रामक थी कि उन्हें काबू में करना मुश्किल हो गया था। इस घटना के बाद पूरे परिसर में तनाव का माहौल बना हुआ है और चिकित्सा सेवाएं बाधित हैं।

रिपोर्ट - प्रणय राज