LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar News : नीतीश के बाद निशांत ही सीएम पद के लिए सबसे योग्य, बिहारशरीफ में बोले अनंत सिंह, कहा- मेरा राजनीतिक सफ़र नीतीश कुमार के साथ.....

Bihar News : बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के बाद उनके बेटे को सीएम पद के लिए उपयुक्त बताया है. कहा की मेरा राजनीतिक सफ़र नीतीश कुमार के साथ ही है......पढ़िए आगे

Bihar News : नीतीश के बाद निशांत ही सीएम पद के लिए सबसे योग्
निशांत सीएम पद के उपयुक्त - फोटो : SOCIAL MEDIA

NALANDA : मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह बुधवार को अचानक नालंदा की धरती पर नजर आए। बिहार शरीफ पहुंचे अनंत सिंह ने पूर्व विधायक पप्पू खान के आवास पर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान 'छोटे सरकार' के नाम से मशहूर अनंत सिंह ने बिहार की वर्तमान राजनीति और भविष्य के समीकरणों को लेकर कई चौंकाने वाले बयान दिए। मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि बिहार में विकास का जो पैमाना नीतीश कुमार ने तय किया है, उसका कोई विकल्प फिलहाल नजर नहीं आता।

सबसे महत्वपूर्ण बयान मुख्यमंत्री पद के उत्तराधिकार को लेकर रहा। अनंत सिंह ने सियासी गलियारों में चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार के बाद उनके पुत्र निशांत कुमार ही मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे उपयुक्त और बेहतर उम्मीदवार हैं। उन्होंने निशांत की तारीफ करते हुए उन्हें उच्च शिक्षित, बेहद ईमानदार और प्रभावशाली व्यक्तित्व का धनी बताया। अनंत सिंह का यह बयान ऐसे समय में आया है जब बिहार की राजनीति में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर लगातार चर्चाएं गर्म हैं।

Diarch GO

अनंत सिंह ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर भी एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने भावुक और कड़े लहजे में कहा कि उनका राजनीतिक सफर पूरी तरह नीतीश कुमार के साथ जुड़ा है। उन्होंने ऐलान किया कि यदि भविष्य में नीतीश कुमार चुनाव नहीं लड़ने का फैसला करते हैं, तो वे स्वयं भी आगामी विधानसभा चुनाव के मैदान में नहीं उतरेंगे। ऐसी स्थिति में वे अपनी राजनीतिक विरासत अपने बेटे को सौंपेंगे और उनकी जगह उनका बेटा चुनाव लड़ेगा।

नीतीश कुमार के दिल्ली जाने और केंद्र की राजनीति में सक्रिय होने के सवालों पर अनंत सिंह ने अपने चिर-परिचित अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने हल्के फुल्के लहजे में कहा कि "दिल्ली कोई विदेश नहीं है, वहां तो सबका आना-जाना लगा रहता है।" उन्होंने जोर देकर कहा कि बिहार की सत्ता और राजनीति की धुरी हमेशा नीतीश कुमार के इर्द-गिर्द ही घूमेगी। अनंत सिंह के अनुसार, नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद पर रहें या न रहें, बिहार की वास्तविक राजनैतिक ताकत और कमान उन्हीं के हाथों में सुरक्षित रहेगी।

NSIT
Nsmch

राज की रिपोर्ट