LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar News : हाजत से निकाले जाने के बाद युवक ने थाना की छत से लगाई छलांग, गंभीर हालत में अस्पताल में चल रहा है इलाज

Bihar News : नालंदा के बिहार थाना परिसर में एक युवक थाना की छत से कूद गया. जिसके बाद वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.......पढ़िए आगे

Bihar News : हाजत से निकाले जाने के बाद युवक ने थाना की छत स
थाने की छत से कूदा युवक - फोटो : RAJ

NALANDA : बिहार थाना परिसर में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा युवक हाजत से बाहर निकाले जाने के बाद अचानक अनियंत्रित होकर ऊपरी मंजिल की छत पर चढ़ गया और वहां से कूद पड़ा। घटना के बाद उसे गंभीर हालत में पहले सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। शनिवार को डायल 112 की टीम द्वारा एक युवक को संदिग्ध और अनियंत्रित व्यवहार के कारण पकड़कर बिहार थाना लाया गया था। सूचना मिली थी कि वह क्षेत्र के लोगों के घरों में जबरन घुस रहा था और अजीब हरकतें कर रहा था।

थाना लाने के बाद उसकी पहचान रहुई थाना क्षेत्र के सोसंdi गांव निवासी वीरेन्द्र कुमार पिता राजेन्द्र पंडित के रूप में की गई। थाना पर भी उसका व्यवहार असामान्य रहा, जिससे उसके मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की आशंका जताई गई। सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसे हाजत में रखा गया तथा उसके परिजनों को सूचना देने के लिए रहुई थाना से संपर्क किया गया।

Diarch GO

रहुई थाना के माध्यम से जानकारी मिली कि उसके परिजन अलग-अलग रहते हैं और पत्नी भी साथ नहीं रहती है, जिसके कारण कोई भी उसे लेने नहीं पहुंचा। इसी क्रम में उसे हाजत से निकालकर निगरानी में रखा गया था। इसी दौरान वह शौच के बहाने अचानक भागा और थाना भवन की सीढ़ी चढ़कर ऊपरी मंजिल की छत पर पहुंच गया। पीछे से पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह छत से कूद गया।

घटना के तुरंत बाद पुलिसकर्मियों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना भेजा गया, जहां परिजनों की मौजूदगी में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार युवक की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और क्षेत्र में विधि-व्यवस्था सामान्य है।

NSIT
Nsmch

राज की रिपोर्ट