LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bihar Crime News : नालंदा में सदर अस्पताल की वार्ड गर्ल पर एसिड अटैक, जांच में जुटी पुलिस

Bihar Crime News : नालंदा में सदर अस्पताल की वार्ड गर्ल पर ए

NALANDA : बिहार के बिहारशरीफ स्थित सदर अस्पताल परिसर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहाँ आउटसोर्सिंग पर कार्यरत एक वार्ड गर्ल पर अज्ञात बदमाशों ने एसिड अटैक किया। यह घटना शनिवार रात को हुई, जिसने अस्पताल परिसर में हड़कंप मचा दिया। पीड़िता, जिसकी पहचान नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र निवासी जूली कुमारी के रूप में हुई है, ने बताया कि उनकी ड्यूटी पुराने अस्पताल भवन के लेबर वार्ड में थी। जब वह पुराने भवन से नए भवन की ओर जा रही थीं, तभी ऊपरी तल्ले से किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन पर एसिड की बोतल फेंक दी।

राहत की बात यह रही कि एसिड की बोतल उनके समीप में ज़मीन पर गिरी, जिससे जूली कुमारी बाल-बाल बच गईं और गंभीर रूप से झुलसने से बच गईं।

Diarch GO

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सम्राट दीपक दल-बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और मामले की तहकीकात में जुट गई है। पीड़िता जूली कुमारी ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी है।

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हमला किसने और क्यों किया। सदर अस्पताल परिसर जैसी संवेदनशील जगह पर इस तरह की घटना से अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट