LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar News : चार साल पहले बड़े भाई की करंट लगने से गयी जान, अब छोटे भाई की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : नालंदा में बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है......पढ़िए आगे

Bihar News : चार साल पहले बड़े भाई की करंट लगने से गयी जान,
युवक की मौत - फोटो : RAJ

NALANDA : जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एसएच-78 बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर मंगलवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां बड़हिया गांव के समीप बाइक सवार एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान बड़हिया गांव के रहने वाले पंजाबी सिंह के 25 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार के रूप में की गई है। इस घटना के बाद से मृतक के गांव और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।

घटना के संबंध में मृतक के परिजन संतोष कुमार ने बताया कि गुलशन परनावां गांव के पास स्थित 'महादेव ढाबा' में पार्टनर के तौर पर काम करता था। हर रोज की तरह मंगलवार की देर रात भी वह ढाबे का काम निपटाकर अपनी बाइक से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान बड़हिया गांव के पास सड़क के बीचों-बीच तकनीकी खराबी के कारण एक ट्रक खड़ा था, जिसे अंधेरे में गुलशन देख नहीं पाया।

तेज रफ्तार बाइक सड़क पर खड़े ट्रक से पीछे से बेहद जोरदार तरीके से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण और खतरनाक थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और गुलशन कुमार ने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। रात के सन्नाटे में हुई इस जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर जमा हो गए और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस व परिजनों को दी।

गुलशन की असमय मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि गुलशन तीन भाइयों में सबसे छोटा था और ढाबा चलाकर अपने परिवार की आर्थिक रूप से काफी मदद करता था, जबकि उसके पिता पेशे से किसान हैं। इस हादसे ने पीड़ित परिवार के पुराने जख्मों को फिर से हरा कर दिया है; दरअसल करीब चार साल पहले गुलशन के बड़े भाई की भी करंट लगने से मौत हो गई थी, और अब दूसरे जवान बेटे को खोने से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

मामले की जानकारी देते हुए सरमेरा थानाध्यक्ष साकेंद्र कुमार बिंद ने सड़क हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और सड़क पर अवैध रूप से खड़ी ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की आगे की कानूनी जांच में जुट गई है।

राज की रिपोर्ट