LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Road Accident In Bihar: बिहार में सड़क हादसे में युवक की मौत, दो बाइकों में जबरदस्त टक्कर, 5 घंटे तक पड़ा रहा शव

Road Accident In Bihar: नालंदा में सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 2 बाइकों की टक्कर में युवक की मौत हो गई है।

सड़क हादसा
सड़क हादसे में युवक की मौत - फोटो : social media

Road Accident In Bihar:  नालंदा के सिलाव थाना क्षेत्र के श्रीधर बीघा गांव के पास दो बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक नूरसराय थाना क्षेत्र के नदीऔना गांव निवासी 24 वर्षीय सुजीत कुमार है। परिजनों का आरोप है कि 5 घंटे तक अस्पताल के बाहर शव पड़ा रहा । मगर किसी स्वास्थ्य कर्मी ने पोस्टमार्टम करवाने में मदद नहीं की । 

किसी तरह परिवार के लोगों ने ही थाना से संपर्क किया उसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया हुई। परिजनों ने बताया कि युवक अपने दोस्त के साथ बहन के घर पूजा में शामिल होने के लिए पावापुरी आया था। वापस लौटते समय विपरीत दिशा से तेज़ रफ्तार में आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे पावापुरी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। 

जहां से डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। सिलाव थानाध्यक्ष इरफान खान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। वहीं घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो रो-कर बुरा हाल है। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट