LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bihar News : 15 सौ रूपये के लिए मरीज बन जाती थी महिला, पुलिस ने तीन तस्करों के साथ किया गिरफ्तार, एम्बुलेंस से भारी मात्रा में शराब किया बरामद

Bihar News : एम्बुलेंस में मरीज बनकर शराब तस्करी कर रही महिल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वहीँ अन्य तीन तस्करों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है......पढ़िए आगे

Bihar News : 15 सौ रूपये के लिए मरीज बन जाती थी महिला, पुलिस
महिला शराब तस्कर गिरफ्तार - फोटो : RAJ

NALANDA : बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्कर नए-नए हथकंडे अपनाने से बाज नहीं आ रहे। उत्पाद विभाग की टीम ने एम्बुलेंस के तहखाने से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया। इस दौरान कुख्यात शराब माफिया समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें भाड़े की एक महिला भी शामिल है जिसे डम्मी मरीज बनाया गया था।

सायरन बजाकर भाग रही थी एम्बुलेंस

उत्पाद अधीक्षक लाला अजय कुमार सुमन ने बताया कि विभाग को लगातार सूचना मिल रही थी कि यूपी से एम्बुलेंस के जरिए शराब की खेप मंगाई जा रही है। गुरुवार को करायपरसुराय इलाके में छापेमारी कर लौट रही टीम को मकरौता मोड़ के पास एक संदिग्ध एम्बुलेंस दिखाई दी। एम्बुलेंस सायरन बजाते हुए तेज रफ्तार में पुलिस वाहन के पास आई, लेकिन पुलिस गाड़ी देखकर अचानक धीमी हुई और फिर रफ्तार पकड़ ली। शक होने पर पुलिस ने एम्बुलेंस का पीछा किया और रोकने पर जब तलाशी ली तो सभी दंग रह गए। एम्बुलेंस के ऊपर एक महिला मरीज की तरह लेटी थी, जबकि उसके नीचे बने तहखाने और बॉक्स में 129 लीटर एटीपीएम नामक विदेशी शराब छिपाकर रखी गई थी।

Diarch GO

तीन नंबर प्लेट और डम्मी मरीज बरामद

गिरफ्तार तस्करों की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के दयालपुर गाँव निवासी कुख्यात शराब माफिया सतीश कुमार और पुना गाँव निवासी बाल्मीकि यादव के रूप में हुई है। इनके साथ नगरनौसा की रहने वाली महिला भी पकड़ी गई, जो डम्मी मरीज की भूमिका निभा रही थी। पूछताछ में पता चला कि महिला को हर बार मरीज बनने के एवज में 1500 रुपये दिए जाते थे। पुलिस ने मौके से तीन अलग-अलग राज्यों (झारखंड, यूपी और बिहार) की नंबर प्लेट भी बरामद की है, जिनका इस्तेमाल पुलिस को चकमा देने के लिए किया जाता था।

गिरोह का मास्टरमाइंड निकला सतीश

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गिरोह का सरगना सतीश कुमार है, जिसके खिलाफ पहले भी आरा, कैमूर (मोहनिया) और कई जिलों में मामले दर्ज हैं। तस्करों ने पूछताछ में स्वीकारा कि वे महीने में दो से तीन बार यूपी से शराब की खेप मंगाते हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

NSIT
Nsmch

पुलिस टीम की भूमिका

इस छापेमारी में धर्मेंद्र कुमार, अवर निरीक्षक पुष्पा कुमारी, सहायक अवर निरीक्षक निरंजन कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

नालंदा से राज की रिपोर्ट