LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Nalanda Crime News : दो बच्चों की माँ ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

Nalanda Crime News : अवैध सम्बन्ध ने बाधा बनने पर पत्नी ने पति की हत्या की साजिश रच दी. प्रेमी के साथ मिलकर उसने पति की हत्या कर दी. इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है......पढ़िए आगे

Nalanda Crime News : दो बच्चों की माँ ने प्रेमी संग मिलकर पत
पत्नी ने की पति की हत्या - फोटो : RAJ

NALANDA : जिले के नूरसराय थाना इलाके में हुई पेंटिंग ठेकेदार हत्याकांड का एसआईटी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। कांड की मुख्य साजिशकर्ता पत्नी निकली। अवैध संबंध में बाधक बनने पर पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया। तकनीक व सूचना तंत्र से हत्या की गुत्थी सुलझी है।  एसआईटी ने महिला व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपितों में मृतक सिकंदर राम की पत्नी जूली कुमारी उसका प्रेमी नगर थाना क्षेत्र के महलपर निवासी स्व. सुनील राम का पुत्र जैकी राम शामिल है। घटना में एक अन्य सहयोगी की संलिप्तता उजागर हुई है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। 

एक नजर हत्याकांड पर

नूरसराय के मथुरापुर निवासी सिकंदर राम मकान पेंटिंग का ठेका लेकर काम कराते थे। 30 मई की सुबह वह घर से काम पर जाने निकले। उसी दौरान घात लगाए बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर उनकी लाश गिरा दी। युवक को तीन गोलियां मारी गई थीं। मृतक दो बच्चों का पिता था। 

पत्नी ने रची हत्या की साजिश

सदर डीएसपी-2 संजय जायसवाल ने बताया कि हत्याकांड के खुलासा के लिए एसपी ने उनके नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था। टीम ने तकनीक का इस्तेमाल कर 36 घंटे के अंदर वारदात का खुलासा कर लिया। मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया। अवैध संबंध में बाधक बनने पर युवक की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई। पत्नी कांड की मुख्य साजिशकर्ता निकली। महिला का शादी के पहले से जैकी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ माह के लिए आरोपित दिल्ली चला गया था। लौटने पर दोनों मिलने लगे। जिसमें पति बाधक बन रहा था। इस कारण उसे रास्ते से हटाया। महिला का मायके भी महलपर है।

छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी

नूरसराय अंचल इंस्पेक्टर रामशंकर सिंह, डीआईयू प्रभारी आलोक कुमार सिंह, दारोगा गुलाम मुस्तफा, थानाध्यक्ष रजनीश कुमार, अपर थानाध्यक्ष संजीव कुमार, दारोगा नेहा कुमारी, प्रशिक्षु दारोगा सभ्या कुमारी, सुमन सौरभ, रमेश पासवान, मनोज कुमार पंडित, आरक्षी नीतीश कुमार, नवनीत कुमार, वशिष्ठ कुमार यादव, चालक आरक्षी अविनाश कुमार, विरण कुमार शामिल रहे।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट