LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bihar Crime : नालंदा में बच्चों के मामूली विवाद में गयी मासूम बच्ची की जान, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Bihar Crime : नालंदा में बच्चों के मामूली विवाद में मासूम बच्ची की जान चली गयी. इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है......पढ़िए आगे

Bihar Crime : नालंदा में बच्चों के मामूली विवाद में गयी मासू
बच्ची की मौत - फोटो : RAJ

NALANDA : जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के डिहरी गांव में खेलकूद के दौरान बच्चों के बीच मामूली विवाद 8 साल की मासूम की जान ले गया। मृतका की पहचान अनिल कुमार की पुत्री मधु कुमारी के रूप में हुई है। 

पिता अनिल कुमार ने बताया कि बीते 18 सितंबर को मधु के गांव की अन्य बच्चियों के साथ खेलने को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान पड़ोसी महिला ललिता देवी ने मधु को बेरहमी से पीटा। इसके कारण बच्ची देर रात अचानक बीमार पड़ गई। आनन-फानन में परिजन उसे हरनौत रेफरल अस्पताल लेकर गए। डॉक्टर ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद निजी क्लीनिक में रेफर कर दिया।

Diarch GO

परिवार ने बच्ची को निजी क्लीनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया, लेकिन आज सुबह इलाज के दौरान मधु की मौत हो गई। डॉक्टर ने प्रारंभिक जांच में बताया कि बच्ची की आंत फटने के कारण उसकी मौत हुई।

हरनौत थानाध्यक्ष अमरदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बिहार शरीफ भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और आरोपी महिला ललिता देवी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट