LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar Road Accident : नालंदा में ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच हुई टक्कर, 7 युवक गंभीर रूप से हुए जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

Bihar Road Accident:तेज रफ्तार ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें सात युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें तीन की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

Bihar Road Accident : नालंदा में ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच ह

NALANDA : जिले के चंडी थाना क्षेत्र से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। रविवार की देर रात एसएच-78 पर भीमसेनपर मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें सात युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें तीन की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसका अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। चीख-पुकार की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग मौके पर दौड़े और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को चंडी रेफरल अस्पताल ले जाया गया। जहां से हालत गंभीर देख उन्हें बिहारशरीफ और पटना रेफर कर दिया गया।

घायलों की पहचान निकेत कुमार, रोहित कुमार, आकाश कुमार, मनीष कुमार, पीयूष कुमार, उदित राय और राजा कुमार के रूप में हुई है। सभी युवक चंडी थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं और हादसे के समय स्कॉर्पियो में बैठकर घूमने निकले थे। जख्मी युवकों ने बताया कि वे आम तौर पर रविवार की रात दोस्तों के साथ थोड़ा घूमने निकले थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बिना संकेत दिए उनकी गाड़ी में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो पलटते-पलटते बची, लेकिन उसमें बैठे सभी युवक लहूलुहान हो गए।

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और थानाध्यक्ष सुमन कुमार के नेतृत्व में मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है और पीड़ितों के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

यह हादसा एक बार फिर सवाल खड़े करता है कि आखिर कब तक सड़कों पर रफ्तार का कहर यूं ही निर्दोष लोगों की ज़िंदगियों को लीलता रहेगा? क्या तेज रफ्तार वाहनों पर कोई लगाम नहीं लगेगी? ग्रामीणों का कहना है कि भीमसेनपर मोड़ पर आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं, लेकिन प्रशासन की तरफ से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जरूरत है कि ऐसे ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा के पर्याप्त उपाय किए जाएं।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- राज पाण्डेय