LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar News : नालंदा में महादलित किशोरी से गैंगरेप का मामला, पुलिस ने कुछ ही घंटों में दोनों मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bihar News : नालंदा में महादलित किशोरी से गैंगरेप को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. जहाँ पुलिस ने कुछ ही घंटों में दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है......पढ़िए आगे

Bihar News : नालंदा में महादलित किशोरी से गैंगरेप का मामला,
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : RAJ

NALANDA : जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां के एक महादलित टोले की 14 वर्षीय किशोरी को बंधक बनाकर दो दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। हालांकि, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और महज कुछ ही घंटों के भीतर दोनों मुख्य आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नगमा गांव निवासी बिट्टू यादव और विक्रम उर्फ टमाटर पासवान के रूप में हुई है। दोनों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है।

दोपहर से ही कर रहे थे पीछा, रात में दी वारदात को अंजाम

पीड़िता के साथ गई उसकी बुआ ने बताया कि दोनों मनचले दोपहर से ही उनकी टोह ले रहे थे। दोपहर में जब वे लोग खेत की तरफ सूखी लकड़ियां चुनने गए थे, तब भी दोनों युवक वहां खड़े होकर किशोरी को बुरी नीयत से घूर रहे थे। इसके बाद रात करीब आठ बजे जब किशोरी अपनी बुआ व एक अन्य परिजन के साथ दोबारा खेत की तरफ शौच के लिए गई, तब दोनों बदमाशों ने रास्ते में पहले से ही घात लगा रखी थी।

Diarch GO

बुआ ने किया विरोध, जान बचाकर गांव की तरफ दौड़ी

घर लौटने के क्रम में जब बदमाशों ने किशोरी को घेरने का प्रयास किया, तो उसकी बुआ ने साहस दिखाते हुए विरोध किया और शोर मचाया। अनहोनी की आशंका भांपकर बुआ किसी तरह वहां से भागकर ग्रामीणों को सूचित करने गांव की ओर दौड़ी। इधर, किशोरी ने भी अपनी जान बचाने के लिए भागने की कोशिश की, लेकिन घबराहट में वह रास्ते में ही गिर पड़ी। उसे गिरते देख दोनों दरिंदों ने उसे दबोच लिया।

मुंह में कपड़ा ठूंसकर आधे घंटे तक मचाया तांडव

अस्पताल में उपचाराधीन पीड़िता ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। उसने बताया, "मैं सबसे पीछे थी और गिर जाने के कारण उन्होंने मुझे पकड़ लिया। वे मुझे घसीटते हुए पास ही बांस की एक झाड़ी (बसेड़ी) में ले गए। वहां चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दरिंदों ने मेरे हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया ताकि आवाज बाहर न जा सके।" इसके बाद दोनों ने करीब आधे घंटे तक बारी-बारी से उसके साथ दरिंदगी की।

NSIT
Nsmch

लाठी-डंडे लेकर पहुंचे ग्रामीण, कराह रही थी बच्ची

किशोरी की मां ने बताया कि जब बुआ रोते-चीखते हुए घर पहुंची, तो अनहोनी की बात सुनकर पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में परिजन और ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर खेत की तरफ दौड़े। जब लोग झाड़ी के पास पहुंचे, तो बच्ची वहां दर्द से कराह रही थी और मदद के लिए सिसक रही थी। ग्रामीणों को आता देख दोनों आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। भागने के दौरान भी वे मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। 

एफएसएल और डॉग स्क्वायड ने खंगाला घटनास्थल

जानकारी मिलते ही दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार दलबल के साथ सक्रिय हुए। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल का गठन कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। विधि-व्यवस्था डीएसपी रामदुलार प्रसाद ने बताया कि स्पीडी ट्रायल के जरिए दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रही है। डॉग स्क्वायड की विशेष टीमों को घटनास्थल पर बुलाकर गहन जांच कराई गई, जहां से कई महत्वपूर्ण और पुख्ता सबूत बरामद कर सुरक्षित रख लिए गए हैं।

राज की रिपोर्ट