LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : नालंदा में घर के बाहर खड़ी कार में लगी भीषण आग, पीड़ित का आरोप कहा- नशेड़ियों ने जानबूझकर लगाई आग

Bihar News : नालंदा में घर के बाहर खड़ी कार अचानक धू-धूकर जलने लगी. हालाँकि पीड़ित ने नशेड़ियों पर जान बुझकर आग लगाने का आरोप लगाया है......पढ़िए आगे

Bihar News : नालंदा में घर के बाहर खड़ी कार में लगी भीषण आग,
कार में लगी आग - फोटो : RAJ

NALANDA : जिले के लहेरी थाना क्षेत्र के खानकाह मोहल्ले में सोमवार दोपहर घर के बाहर खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही देर में पूरी कार धू-धूकर जल गई। आग की लपटें तेज होने के कारण आसपास के लोग हिम्मत नहीं जुटा सके और वाहन को बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था।

वाहन मालिक अमान उल्लाह उर्फ राजू ने बताया कि उनकी कार पिछले करीब एक महीने से घर के बाहर खड़ी थी। दोपहर अचानक गाड़ी से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों ने बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि उनके घर के आसपास नशाखोरों और जुआरियों का जमावड़ा लगा रहता है। उन्हें आशंका है कि इन्हीं असामाजिक तत्वों ने जानबूझकर उनकी कार में आग लगा दी। उन्होंने बताया कि करीब एक महीने पहले उनके घर से एक मोटरसाइकिल की चोरी हो चुकी है। इसके अलावा, इसी कार की बैटरी भी पहले चोरी हो चुकी थी। 

कहा की घटना से कुछ समय पहले कुछ संदिग्ध लोग गाड़ी को खोलने का प्रयास कर रहे थे। उन्हें पूरा संदेह है कि उन्हीं लोगों ने वाहन को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से आगजनी की घटना को अंजाम दिया। लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि वाहन मालिक द्वारा आवेदन दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट