LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

बिहार में बनेगा खाटू श्याम का 180 फीट ऊंचा मंदिर, इस दिन रखी जाएगी मंदिर निर्माण की नींव

बिहार में बाबा खाटूू श्याम का भव्य मंदिर के निर्माण की तैयारी है। यह मंदिर लगभग 180 फीट ऊंची होगी। सोमवार को मंदिर का नींव रखा जाएगा।

बिहार में बनेगा खाटू श्याम का 180 फीट ऊंचा मंदिर, इस दिन रखी

Nalanda - नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के एनएच-20 (NH-20) के समीप विकास नगर में बाबा खाटू श्याम के भव्य मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। करीब 10 कट्ठा जमीन में बनने वाला यह मंदिर अपनी भव्यता और ऊंचाई के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। मंदिर की ऊंचाई 180 फीट प्रस्तावित है, जिसके निर्माण के लिए 250 से अधिक श्याम प्रेमियों ने संकल्प लिया है।

'रोते हुए आएंगे और हंसते हुए लौटेंगे भक्त'

शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में खाटू श्याम के भक्त और 'बिहारी लाडला' के नाम से चर्चित नीतीश कुमार ने बताया कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए सभी आधुनिक सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने मंदिर की महिमा का बखान करते हुए कहा, "यह एक ऐसा पवित्र स्थान होगा, जहां भक्त अपनी पीड़ा लेकर रोते हुए आएंगे, लेकिन बाबा के दर्शन के बाद हंसते हुए लौटेंगे।"


1 दिसंबर को शिलान्यास और भव्य भंडारा

मंदिर की नींव रखने का भव्य कार्यक्रम 1 दिसंबर (रविवार) को निर्धारित किया गया है। इसके लिए तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। पंडाल निर्माण का काम शुरू हो चुका है और 30 नवंबर को पूरे परिसर की भव्य सजावट की जाएगी। आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। लगभग 5,000 लोगों के लिए महाप्रसाद तैयार किया जाएगा, जिसका वितरण दोपहर 1 बजे से शुरू होगा।

NSIT
Nsmch

जरूरतमंद श्याम प्रेमियों की मदद करेगा ट्रस्ट 

ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि यह केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि सेवा का केंद्र भी होगा। ट्रस्ट से जुड़े श्याम प्रेमियों को विकट परिस्थितियों में आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया जाएगा। धीरे-धीरे ट्रस्ट से जुड़ने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।