LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bihar Flood News : नालंदा में तटबंध टूटने से 70 फीट बह गयी सड़क, कई मकान गिरे, दर्जनों गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

Bihar Flood News : नालंदा में तटबंध टूटने से दर्जनों गाँव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. वहीँ सड़क 70 फीट तक पानी में बह गए हैं. जबकि हजारों की आबादी प्रभावित हुई है......पढ़िए आगे

Bihar Flood News : नालंदा में तटबंध टूटने से 70 फीट बह गयी स
नालंदा में बाढ़ का कहर - फोटो : RAJ

NALANDA : जिले के एकंगरसराय प्रखंड के मंडाक्ष पंचायत के लालाबीघा पुल के समीप तटबंध और मुख्य सड़क टूट जाने से पूरे इलाके में बाढ़ का पानी फैल गया है। शनिवार की अहले सुबह फल्गु नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से पानी का दबाव तेज हुआ और लालाबीघा पुल के पास करीब 70 फीट सड़क बह गई। इसके कारण मंडाक्ष, शिबशंकरपुर, ठिकहिपर, मठपर, घानाबीघा, गंजोबाग, पुलपर, लालाबीघा, खरजम्मा समेत कई गांवों का संपर्क प्रखंड मुख्यालय से पूरी तरह कट गया है। खेतों में लगी धान की फसलें डूब गईं और कई घरों में पानी घुस गया।

Diarch GO

कई गांवों का टूटा सम्पर्क 

इसी तरह प्रखंड के बढ़ाड़ी से कोरथु के बीच फल्गु नदी के पूरब हिस्से में भी दो जगह तटबंध टूटा, जिससे केशोपुर, जितनबीघा, केलाबीघा, जैतीपुर, बहुआरा मिल्कीपर, सुल्तानपुर, कंजास और बालापुर जैसे गांवों की धान की फसलें बर्बाद हो गई हैं। जहानाबाद जिले के मिल्कीपर गांव के समीप सड़क पर पानी जमा हो जाने से एकंगरसराय-जहानाबाद मार्ग पर आवागमन ठप हो गया है।

NSIT
Nsmch

कई मकान ढहे, ग्रामीण बेघर

लोकाईन नदी में आई बाढ़ से केशोपुर और केलाबीघा गांवों में सबसे अधिक तबाही मची है। केशोपुर निवासी रबीन्द्र कुमार अकेला, राजा गोप, राजीव प्रसाद, अर्जुन महतो, अतुलदेव, भरेती जमादार और धुपन बिंद समेत एक दर्जन परिवारों के घरों में पानी भर गया है। वहीं केलाबीघा निवासी बिलास यादव का मकान बाढ़ की धार में पूरी तरह ढह गया। गांव के अमित कुमार समेत दर्जनों लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है। केलाबीघा गांव में रामबिलास यादव की दो मंजिला इमारत ध्वस्त हो गई, जिससे ग्रामीण दहशत में हैं। बाढ़ का पानी दलित टोला के कई घरों में भी घुस गया है, जिससे अनाज, कपड़ा और जरूरी सामान बर्बाद हो गए।

प्रशासन और जनप्रतिनिधि सक्रिय

सूचना मिलते ही बीडीओ प्रशांत कुमार, सीओ विवेक कुमार समेत प्रशासनिक पदाधिकारी और कर्मचारी मौके पर कैंप कर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। वहीं राजद के पूर्व विधायक बैजू यादव और युवा राजद नेता आनंद राज चिंटू ने प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंने बताया कि लालाबीघा पुल के समीप टूटी सड़क और तटबंध के कारण मंडाक्ष तथा केशोपुर पंचायत के किसानों की धान की पूरी फसल डूब गई है। उन्होंने सरकार से बाढ़ प्रभावित किसानों को क्षतिपूर्ति और जिन परिवारों के मकान ढह गए हैं, उन्हें आर्थिक सहायता देने की मांग की है। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट