LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bihar News : नालंदा में दीवार गिरने से मलबे में दबे 2 बच्चे, एक मासूम की हुई मौत, परिजनों ने अंचल कार्यालय का किया घेराव

Bihar News : नालंदा में दिवार गिरने से दो बच्चे मलबे में दब गए. जिससे एक की मौत हो गयी. जबकि दुसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है....पढ़िए आगे

Bihar News : नालंदा में दीवार गिरने से मलबे में दबे 2 बच्चे,
दिवार गिरने से बच्चे की मौत - फोटो : RAJ

NALANDA : जिले के परवलपुर डाक बंगला के समीप बादल डोम की झोपड़ी पर बुधवार की दोपहर तेज बारिश और ठनका (आकाशीय बिजली) के बीच खटाल की जर्जर दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी। इस हादसे में बदल डोम का 5 माह का पुत्र सोहन कुमार और 2 वर्ष की पुत्री बेबी कुमारी मलबे में दब गए। घटना होते ही परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचे-खुचे हिस्से को हटाकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला। आनन फानन में इलाज के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, परवलपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद 5 माह के मासूम सोहन को मृत घोषित कर दिया, जबकि बेटी बेबी का इलाज जारी है।

मासूम की मौत की खबर फैलते ही पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल फैल गया। गुस्साए परिजन मृतक के शव के साथ अंचल कार्यालय पहुंचे और वहां घेराव कर हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि एक वर्ष के भीतर ऐसी घटनाओं में दो मासूम बच्चों की जान जा चुकी है, लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

Diarch GO

परिवार ने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से उन्हें घर बनाने के लिए 3 डिसमिल जमीन आवंटित की गई थी। लेकिन उस पर बाहुबलियों का कब्जा है। इस संबंध में अंचलाधिकारी को कई बार जमीन की नापी और चिन्हांकन कराने की मांग की गई। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों का कहना है कि अगर जमीन समय पर मिल जाती और पक्का घर बन पाता, तो वे खटाल की पुरानी दीवार के पास नहीं रहते और यह हादसा टल सकता था। 

अंचलाधिकारी ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए मामले की जांच और जमीन विवाद के समाधान का आश्वासन दिया है। साथ ही मुआवजा देने के लिए उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजने की बात कही है। बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और मां की स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट