LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News: बिहार के 19 वर्षीय मानस वर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे कम उम्र के इंटरनेशनल फिटनेस कोच, पावरलिफ्टिंग में भी चमके

मानस वर्मा ने महज़ 19 वर्ष की उम्र में उन्होंने इंटरनेशनल साइंस स्पोर्ट्स एसोसिएशन (ISSA) की कठिन परीक्षा उत्तीर्ण कर इंटरनेशनल फिटनेस कोच बनने का गौरव प्राप्त किया।

 Manas Verma from Bihar became the youngest international fi
बिहार के 19 वर्षीय मानस वर्मा ने रचा इतिहास- फोटो : reporter

Bihar News:नालंदा ज़िले के युवा मानस वर्मा ने कम उम्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर जिले और राज्य का मान बढ़ाया है। महज़ 19 वर्ष की उम्र में उन्होंने इंटरनेशनल साइंस स्पोर्ट्स एसोसिएशन (ISSA) की कठिन परीक्षा उत्तीर्ण कर इंटरनेशनल फिटनेस कोच बनने का गौरव प्राप्त किया। यह उपलब्धि उन्हें बिहार का सबसे कम उम्र का इंटरनेशनल फिटनेस कोच बनाती है।

मानस वर्मा ने बताया कि इस परीक्षा में फिटनेस विज्ञान, व्यायाम तकनीक और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े गहन प्रश्न पूछे जाते हैं। मेहनत और समर्पण के बल पर सफलता हासिल कर उन्होंने यह प्रमाणपत्र प्राप्त किया।

फिटनेस कोच बनने के साथ-साथ मानस वर्मा ने दिल्ली के रोहिणी में 27 जुलाई को आयोजित स्टेट पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन किया। इंडियन पावरलिफ्टिंग फेडरेशन (IPF) द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में करीब 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। मानस ने जूनियर वर्ग के 66 किलोग्राम भार वर्ग में स्क्वायड में 155 किलोग्राम, बेंच प्रेस में 105 किलोग्राम और डेडलिफ्ट में 200 किलोग्राम भार उठाकर कुल 460 किलोग्राम वजन उठाया। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।

मानस ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, कोच और नियमित अभ्यास को दिया। उन्होंने कहा कि उनका सपना है कि बिहार से भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के फिटनेस कोच और पावरलिफ्टर निकलें। आने वाले समय में वे युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें फिटनेस और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मार्ग दिखाने का संकल्प रखते हैं।

NSIT
Nsmch

अब मानस वर्मा की नज़रें 18 अगस्त को जमशेदपुर (झारखंड) में होने वाली राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता पर टिकी हैं, जहाँ वे अपने जिले और राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

उनकी इस दोहरी उपलब्धि से नालंदा जिले में खुशी की लहर है। खेल प्रेमियों, स्थानीय लोगों और प्रशिक्षकों ने मानस को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय