LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News : नालंदा में कीड़ा युक्त भोजन करने से 13 छात्राओं की बिगड़ी तबियत, एक की हालत नाजुक, अस्पताल में चल रहा है इलाज

Bihar News : नालंदा में कीड़ा युक्त भोजन करने से 13 छात्राओं

NALANDA : नालंदा थाना क्षेत्र के सब्बैत गांव के रघुबिगहा स्थित राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या प्लस टू आवासीय उच्च विद्यालय में कीड़ा युक्त भोजन करने से 15 छात्राएं बीमार हो गई। सभी बीमार बच्चियों को इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां एक की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही राजगीर एसडीओ आशीष नारायण, डीएसपी सुनील कुमार और जिला कल्याण पदाधिकारी अस्पताल पहुंचकर बच्चों को दिए जा रहे इलाज और पूरे मामले की जानकारी ली। 

पीड़ित छात्राओं ने बताया कि आज दोपहर का खाना खाने के बाद एक छात्रा आंचल कुमारी का तबीयत बिगड़ने के बाद वह बेहोश हो गई। उसके बाद अन्य 12 छात्राओं का भी तबीयत बिगड़ गई। छात्राओं का आरोप है कि पिछले तीन चार दिनों से इसी तरह से जीविका दीदी द्वारा भोजन बना कर दिया जा रहा है। 

इस कारण सबकी तबीयत खराब होने लगी है। यह भी आरोप है कि से आवासीय व्यवस्था के कारण परिवार से शिकायत करने पर डांट फटकार लगाते है। तबियत बिगड़ने पर आज भी अस्पताल नहीं ले जा रहे थे। 

हंगामा सुन किसी ग्रामीण ने इसकी सूचना 112 आपात वाहन को सूचना दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर छात्राओं से बात कर एम्बुलेंस की मदद पावापुरी मेडिकल कॉलेज ले आई।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट