LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News: 10 रुपए का लालच देकर 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म, 65 वर्षीय पूर्व प्रमुख पति का घिनौना कृत्य, नाबालिग की हालत नाजुक

Bihar News: बिहार के नालंदा से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 65 वर्षीय बुजुर्ग ने 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाग इलाके में सनसनी फैल गई है।

दुष्कर्म
11 साल की बच्ची से दुष्कर्म - फोटो : प्रतीकात्मक

Bihar News: बिहार से एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आ रही है। मामला नालंदा का है। जहां एक 65 साल के बुजुर्ग ने नाबालिग बच्ची के साथ घिनौनी कृत्य किया है। बुजुर्ग ने बच्ची को पहले लालच दिया फिर उसके साथ घिनौनी हरकत की। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं फिलहाल बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है।  

11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म 

दरअसल, पूरा मामला बिंद थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बच्ची स्कूल जा रही थी। तभी 65 वर्षीय बुजुर्ग ने बच्ची को अपने पास बुलाया। वहीं बच्ची को 10 रुपए का लालच देकर अपने घर लेते गया। बच्ची भी युवक के साथ उसके घर चली गई। वहीं बुजुर्ग ने बच्ची के साथ बड़ी घटना को अंजाम दिया।

बच्ची की हालत गंभीर

बताया जा रहा है कि बच्ची की हालत गंभीर है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर है। वहीं आरोपी की पहचान पूर्व प्रमुख पति के रुप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट