LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News : मुजफ्फरपुर में दो थानेदारों पर गिरी गाज, लापरवाही बरतने पर औराई थाना अध्यक्ष हुए सस्पेंड, सकरा थानेदार किये गए लाइन हाजिर

Bihar News : मुजफ्फरपुर में दो थानेदार को कार्य में लापरवाही बरतने को लेकर औराई थाना अध्यक्ष हेमलता कुमारी को निलंबित किया गया है तो वहीं दूसरी ओर सकरा थाना अध्यक्ष कमलेश कुमार को लाइन क्लोज किया गया है।

Bihar News : मुजफ्फरपुर में दो थानेदारों पर गिरी गाज, लापरवा
थानेदारों पर गिरी गाज - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले दो थानेदारों पर कड़ा एक्शन लिया है। एसएसपी की इस बड़ी और अचानक हुई कार्रवाई से पूरे जिला पुलिस महकमे और प्रशासनिक गलियारे में हड़कंप मच गया है। विधि-व्यवस्था और मुस्तैदी को लेकर वरिष्ठ अधिकारी द्वारा बार-बार दिए जा रहे निर्देशों के बावजूद ढुलमुल रवैया अपनाना इन दोनों पुलिस अधिकारियों को भारी पड़ गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर जिले में पिछले कुछ समय से लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं और कानून-व्यवस्था की चुनौतियों को देखते हुए एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बेहद सख्त रुख अख्तियार कर रखा है। उन्होंने हाल ही में जिले के सभी थाना अध्यक्षों और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर अपने-अपने क्षेत्रों में रात्रि गश्ती बढ़ाने, अपराधियों पर नकेल कसने और विधि व्यवस्था को दुरुस्त रखने की सख्त हिदायत दी थी। एसएसपी ने साफ कर दिया था कि जनता की सुरक्षा और कर्तव्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके बावजूद, दो थानों के प्रभारियों द्वारा अपने कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही बरतने का मामला सामने आया, जिस पर एसएसपी ने तुरंत संज्ञान लिया। इस कड़ी में सबसे बड़ी गाज औराई थाना की थाना अध्यक्ष हेमलता कुमारी पर गिरी है, जिन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। हेमलता कुमारी पर अपने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों का पालन न करने के गंभीर आरोप थे, जिसके बाद यह दंडात्मक कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई की दूसरी जद में सकरा थाना के थाना अध्यक्ष कमलेश कुमार आए हैं। कार्य में लापरवाही और गश्ती व अपराध नियंत्रण में शिथिलता बरतने के आरोप में कमलेश कुमार को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटाते हुए लाइन क्लोज कर दिया गया है। एक साथ दो बड़े थानों के कप्तानों पर हुई इस सख्त कार्रवाई ने जिले के अन्य थाना प्रभारियों और पुलिस कर्मियों के बीच एक कड़ा संदेश भेजा है कि काम में किसी भी स्तर पर सुस्ती बर्दाश्त नहीं होगी।

NSIT
Nsmch

एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई के बाद मुजफ्फरपुर के सभी थानों में अलर्ट की स्थिति है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिए इस तरह के औचक निरीक्षण और समीक्षा बैठकें जारी रहेंगी। फिलहाल, खाली हुए दोनों थानों में नए और कर्मठ अधिकारियों की तैनाती को लेकर जिला पुलिस मुख्यालय में कवायद तेज हो गई है ताकि क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित न हो।

मणिभूषण की रिपोर्ट