LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar News : मुजफ्फरपुर में बदमाशों का तांडव, 3 दिनों में छेड़खानी और जानलेवा हमले की 3 वारदातें, सोती रही पुलिस तो SSP के पास पहुंचीं पीड़ित महिलाएं

Bihar News : मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र में बदमाशों ने 3 दिनों में 3 छेड़खानी के घटना को अंजाम दिया। इस मामले को लेकर पीड़ित महिलाओं ने एसएसपी से मुलाकात की......पढ़िए आगे

Bihar News : मुजफ्फरपुर में बदमाशों का तांडव, 3 दिनों में छे
एसएसपी से मिली महिलाएं - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र में इन दिनों कानून-व्यवस्था पूरी तरह वेंटिलेटर पर नजर आ रही है। इलाके में बेखौफ घूम रहे मनचले और शातिर बदमाश जब मर्जी तब कभी किसी नाबालिग तो कभी किसी महिला को अपनी हवस और छेड़खानी का शिकार बना रहे हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि औराई पुलिस की कथित मुस्तैदी और गश्ती दावों को धता बताते हुए अपराधियों ने महज 3 दिनों के भीतर छेड़खानी की 3 बड़ी वारदातों को अंजाम दे दिया है। इन घटनाओं का विरोध करने पर बदमाशों ने पीड़ितों पर जानलेवा हमला करने से भी गुरेज नहीं किया, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

औराई थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से सामने आई इन तीनों घटनाओं ने पुलिसिया इकबाल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहली घटना पानापुर गांव से सामने आई, जहां छेड़खानी के बाद विरोध करने पर चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया गया। अभी लोग इस सदमे से उबर भी नहीं पाए थे कि आज फिर पानापुर गांव से ही दूसरा मामला प्रकाश में आया, जहां एक महिला के साथ सरेराह छेड़खानी की गई और जब उसकी नाबालिग बेटी अपनी मां को बचाने आई, तो दरिंदों ने उस मासूम बच्ची पर ही जानलेवा हमला कर उसे लहुलूहान कर दिया।

Diarch GO

इन दो घटनाओं के समानांतर ही औराई थाना क्षेत्र के बसुआ गांव से तीसरी खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ बदमाशों ने एक महिला को अकेले पाकर उसके साथ न सिर्फ छेड़खानी की, बल्कि जबरन सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का प्रयास भी किया। जब पीड़ित महिला ने अपनी आबरू बचाने के लिए शोर मचाया और कड़ा विरोध किया, तो बदमाशों ने उसे बेरहमी से पीटा। हैवानियत की हद तो तब हो गई जब बदमाशों ने पीड़िता को चुप रहने और पुलिस के पास न जाने की धमकी देते हुए उसकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे डाली।

इस पूरे सिलसिलेवार अपराध को लेकर औराई थाना पुलिस का रवैया बेहद शर्मनाक और संवेदनहीन रहा है। सभी मामलों को लेकर पीड़ितों की ओर से थाने में नामजद लिखित आवेदन दिया जा चुका है, लेकिन पुलिस ऐसी गहरी नींद में सोई है कि आरोपियों की गिरफ्तारी तो दूर, मामले को गंभीरता से लेना भी मुनासिब नहीं समझा। पुलिस की इसी सुस्ती और नाकामी के कारण औराई में बदमाशों के हौसले सातवें आसमान पर हैं और उनमें खाकी का कोई खौफ नजर नहीं आ रहा है। स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित होकर पूछ रहे हैं कि आखिर औराई पुलिस कहां है और क्या कर रही है?

NSIT
Nsmch

स्थानीय पुलिस द्वारा कोई ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं होने और लगातार मिल रही धमकियों से आजिज आकर आखिरकार पीड़ित महिलाओं का सब्र का बांध टूट गया। न्याय की गुहार लगाने और अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर आक्रोशित महिलाओं ने आज मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से मुलाकात की और उन्हें लिखित आवेदन सौंपकर अपनी आपबीती सुनाई। एसएसपी से मुलाकात के बाद अब जिले के आला अधिकारियों के हस्तक्षेप से औराई पुलिस की नींद टूटने और दोषियों पर त्वरित व कड़ी कानूनी कार्रवाई होने की उम्मीद जगी है।

मणिभूषण की रिपोर्ट