LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Bihar Crime : ‘केस नहीं उठाओगी तो जान से जाओगी’...धमकी देकर बदमाशों ने महिला पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल

Bihar Crime : प्रेम प्रसंग को लेकर महिला को दिनदहाड़े गोली मार दी गयी. इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है........पढ़िए आगे

Bihar Crime : ‘केस नहीं उठाओगी तो जान से जाओगी’...धमकी देकर
महिला को मारी गोली - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को बेखौफ अपराधियों ने कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए दिनदहाड़े एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। मेडिकल ओवरब्रिज से बखरी जाने वाले मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने ई-रिक्शा (टोटो) को रोककर एक महिला पर अंधाधुंध फायरिंग की। इस हमले में 26 वर्षीय मदीना खातून गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पीड़िता को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

धमकी के बाद की फायरिंग

जानकारी के अनुसार, बहरामपुर निवासी मदीना खातून अपनी भाभी जोया खातून के साथ टोटो रिजर्व कर घर लौट रही थीं। इसी दौरान हाईवे पर मेडिकल ओवरब्रिज के समीप दो बाइक सवार बदमाशों ने उनका रास्ता रोका। चश्मदीद भाभी के मुताबिक, एक बदमाश टोटो के भीतर घुसा और उन्हें थप्पड़ मारते हुए धमकी दी कि "केस नहीं उठाओगी तो जान से जाओगी।" इसके तुरंत बाद बदमाशों ने मदीना पर गोलियां बरसा दीं और मौके से फरार हो गए।

Diarch GO

पुराना प्रेम प्रसंग और पैसों का विवाद

इस खूनी संघर्ष के पीछे की वजह पुराना प्रेम प्रसंग और कानूनी विवाद बताया जा रहा है। पीड़िता की भाभी ने खुलासा किया कि मदीना का मोहम्मद शमशाद शेख नामक युवक के साथ पिछले पांच वर्षों से संबंध था। आरोप है कि शमशाद ने मदीना से करीब 10-12 लाख रुपये भी लिए थे। जब मदीना ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने इनकार कर दिया और अपना फोन बंद कर लिया। इसी धोखाधड़ी को लेकर मदीना ने बोचहां थाने में कांड संख्या 24/26 दर्ज कराया था, जिसे वापस लेने के लिए उसे लगातार धमकियां मिल रही थीं।

हालत नाजुक, शरीर में फंसी तीन गोलियां 

अपराधियों की क्रूरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मदीना को तीन गोलियां लगी हैं। एक गोली उसके हाथ में, दूसरी पेट में और तीसरी फेफड़े में जा फंसी है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल महिला को श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (SKMCH) में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, महिला की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है और उसे गहन चिकित्सा इकाई में रखा गया है।

NSIT
Nsmch

पुलिस की तफ्तीश जारी 

वारदात की सूचना मिलते ही अहियापुर थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला पुराने विवाद और दर्ज मुकदमे से जुड़ा लग रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है और जल्द ही उन्हें सलाखों के पीछे भेजने का दावा किया जा रहा है।

मणिभूषण की रिपोर्ट