LATEST NEWS

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

Bihar News : मुजफ्फरपुर में बेखौफ चोरों का तांडव, मां दुर्गा मंदिर से सरस्वती प्रतिमा का मुकुट किया गायब, पुलिस गश्ती पर उठे सवाल

Bihar News : मुजफ्फरपुर में पुलिस गश्ती को धता बताते हुए मां दुर्गा मंदिर में स्थापित मां सरस्वती के प्रतिमा के मस्तक से मुकुट की चोरी करके चोर ले गए। जिसके बाद लोगों में आक्रोश है.....पढ़िए आगे

Bihar News : मुजफ्फरपुर में बेखौफ चोरों का तांडव, मां दुर्गा
मंदिर में चोरी - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों और चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आम घरों और सरकारी स्कूलों को निशाना बनाने के बाद अब बेखौफ चोर धार्मिक स्थलों में भी बेधड़क वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला औराई थाना क्षेत्र के बेदौल ओपी अंतर्गत जनार पंचायत भवन स्थित मां दुर्गा मंदिर का है, जहां चोरों ने मंदिर में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा के मस्तक से चांदी का मुकुट चुरा लिया और फरार हो गए।

सुबह जब स्थानीय श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे, तब प्रतिमा से मुकुट गायब देख इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना की सूचना फैलते ही मंदिर परिसर में ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। धार्मिक स्थल पर हुई इस चोरी के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन की सुस्त कार्यशैली को लेकर गहरा आक्रोश व्याप्त है।

Diarch GO

ग्रामीणों का स्पष्ट आरोप है कि औराई और बेदौल इलाके में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन स्थानीय पुलिस पूरी तरह निष्क्रिय बनी हुई है। लोगों ने बताया कि मंदिर में हुई इस चोरी से महज दो दिन पहले ही पास के एक स्थानीय विद्यालय में भी चोरी हुई थी। इसके बावजूद पुलिस ने कोई सतर्कता नहीं बरती और न ही नियमित पुलिस गश्ती की व्यवस्था की जा रही है।

घटना के संदर्भ में मंदिर समिति के अध्यक्ष ने औराई थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपते हुए मामले की जांच और मुकुट बरामदगी की मांग की है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर लगातार हो रही चोरियों पर लगाम नहीं लगाई गई, तो वे पुलिस की लापरवाही के खिलाफ सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।

NSIT
Nsmch

मणिभूषण की रिपोर्ट