LATEST NEWS

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Bihar News : लखीसराय हादसे के बाद हाई अलर्ट पर मुजफ्फरपुर प्रशासन, गरीबनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए सुरक्षा के किये गए कड़े इंतजाम, DM-SSP ने लिया जायजा

Bihar News : बिहार के लखीसराय में तीसरी सोमवारी को जलाभिषेक के दौरान मची भगदड़ और श्रद्धालुओं की मौत के बाद मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है.......पढ़िए आगे

Bihar News : लखीसराय हादसे के बाद हाई अलर्ट पर मुजफ्फरपुर प्
गरीबनाथ मंदिर में सुरक्षा - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : बिहार के लखीसराय में तीसरी सोमवारी के दिन जलाभिषेक के दौरान अचानक भगदड़ मच गई। जिसमें कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। जिसके बाद जिला प्रशासन और लखीसराय पुलिस के द्वारा जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं को लेकर की गई व्यवस्थाओं को लेकर कई बड़े सवाल खड़े हो गए थे। वहीं दूसरी तरफ उत्तर बिहार का देवघर कहे जाने वाले बाबा गरीब स्थान मंदिर में भी लाखों श्रद्धालुओं के द्वारा सारण के पहलेजा घाट से जल बोझ कर तकरीबन 85 किलोमीटर की पैदल यात्रा तय करने के बाद जलाभिषेक किया जाता है। ऐसे में बिहार के लखीसराय में हुई घटना के बाद अब चौथी सोमवारी को लेकर मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन और मुजफ्फरपुर पुलिस हाई अलर्ट है। 

हाई अलर्ट पर जिला प्रशासन 

इसी क्रम में आज मुजफ्फरपुर जिलाधिकारी कुमार गौरव, एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा, सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी, पूर्वी अनुमंडल पदाधिकारी, पश्चिम नगर आयुक्त, ट्रैफिक डीएसपी और तमाम संबंधित अधिकारी का काफिला एक साथ कांवरिया पथ पर निकला और जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग या फिर अन्य लोगों के द्वारा जितने भी कांवरिया पथ में शिविर लगाए गए हैं। वहां पर जाकर तमाम अधिकारियों के द्वारा तैयारीयो का जायेजा लिया गया। चौथी सोमवारी होने के कारण जिला प्रशासन और मुजफ्फरपुर की पुलिस हाई अलर्ट पर है। तमाम जगहों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की भारी संख्या में नियुक्ति की गई है ताकि जलाभिषेक के दौरान कहीं भी किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना कावड़ियों को नहीं करना पड़े और ना ही किसी तरह की कोई विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो।

Diarch GO

निरीक्षण के दौरान DM कुमार गौरव ने कहा

वही निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कुमार गौरव के द्वारा बताया गया कि चौथी सोमवारी को लेकर आज कांवरिया पथ का निरीक्षण किया गया है। इससे पूर्व में जिस तरह से तीनों सोमवारी को बाबा गरीब स्थान मंदिर में शांतिपूर्ण तरीके से जलाभिषेक कराई गई है। उसी तरह से चौथी सोमवारी को भी शांतिपूर्ण तरीके से जलाभिषेक कराया जा सके। उन्होंने कहा कि बिहार के लखीसराय में तीसरी सोमवारी के दौरान जिस तरह से जलाभिषेक के समय भगदड़ मची और कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी। उसको देखते हुए इस बार सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर है और तमाम जगहों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की नियुक्ति की गई है। 

निरीक्षण के दौरान SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा

निरीक्षण के दौरान मुजफ्फरपुर के SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा की परसों चौथी सोमवारी है जिसको लेकर आज कांवरिया पथ का निरीक्षण किया गया है। इस दौरान यातायात की समस्या होती है मुजफ्फरपुर पटना मुख्य मार्ग के एक लेन को कांवरियों के लिए बंद किया जाता है। वही कांवरियों को परेशानी ना हो। जिसको लेकर शहर में प्रवेश करने वाले माधौल बाईपास के पास बाइक के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाता है। सीसीटीवी कैमरा और ड्रोन से तमाम जगहों पर निगरानी की जाती है। वहीं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए शहर के अंदर जिला स्कूल में भी व्यवस्थाएं की गई है ताकि भीड़ को सुनियोजित तरीके से मंदिर तक पहुंचा जा सके। वहीं लखीसराय की घटना को देखते हुए इस बार  तमाम जगहों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है। खुद वरीय अधिकारी भी लगातार मौके का जायेजा लेते रहेंगे। वही उपद्रवी और सोशल मीडिया पर भी पुलिस की विशेष निगरानी है ताकि किसी तरह के अफवाह को ना फैलाया जाए। सीसीटीवी और ड्रोन से लगातार नजर रखी जा रही है ताकि चौथी सोमवारी को भी शांतिपूर्ण तरीके से जलाभिषेक कराया जा सके और इसके लिए मुजफ्फरपुर पुलिस पूरी तरह से तैयार है।

NSIT
Nsmch

मणिभूषण की रिपोर्ट