LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

SSP के रडार पर सुस्त थानेदार, बैठक में फटकार, बेहतर काम करने वालों को मिली शाबाशी

Muzaffarpur Police: मुजफ्फरपुर में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस कप्तान का रुख अब सख्त नजर आ रहा है।...

SSP Warns Sluggish SHOs
थानेदारों पर होगी कार्रवाई- फोटो : reporter

Muzaffarpur Police:  मुजफ्फरपुर में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस कप्तान का रुख अब सख्त नजर आ रहा है। पहले रात्री गश्ती की जमीनी हकीकत परखी गई और अब जिले के तमाम पुलिस अधिकारियों के साथ बड़ी बैठक कर थानेदारों को साफ चेतावनी दे दी गई है।  वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेस कुमार मिश्रा ने दो टूक कहा है कि अपने-अपने थाना क्षेत्रों में बढ़ते अपराध पर हर हाल में अंकुश लगाना होगा। लापरवाही या काम में सुस्ती बरतने वाले थानेदारों पर कार्रवाई तय मानी जाए।

दरअसल, आज यानी शुक्रवार की सुबह मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेस कुमार मिश्रा ने मैरीन ड्राइव स्थित कार्यालय में जिले के सभी पुलिस अधिकारियों के साथ अहम समीक्षा बैठक की। इस बैठक में सिटी एसपी मोहिबुल्ला अंसारी, ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर, टाउन डीएसपी सुरेश कुमार समेत जिले के तमाम डीएसपी, इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी मौजूद रहे।

Diarch GO

बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, लंबित कांडों के निष्पादन, कुर्की के मामलों, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और आगामी श्रावणी पर्व की तैयारियों को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से कहा कि लंबित मामलों के निपटारे में तेजी लाई जाए और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।इससे पहले सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी ने रात्री गश्ती व्यवस्था का निरीक्षण कर पुलिस की सक्रियता को परखा था। अब समीक्षा बैठक के जरिए थानों के प्रदर्शन की भी पड़ताल की गई। बैठक के दौरान काम में शिथिलता बरतने वाले कई थानेदारों कोवरीय पुलिस अधीक्षक की नाराजगी का सामना करना पड़ा, वहीं बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों की पीठ भी थपथपाई गई।

वरीय पुलिस अधीक्षक  कांतेस कुमार मिश्रा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि थाना स्तर पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपराध की रोकथाम, गश्ती व्यवस्था मजबूत करना और आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि पिछले महीने हुए बड़े आपराधिक मामलों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आने वाले श्रावण मास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए भी रणनीति तैयार की गई है।

NSIT
Nsmch

मुजफ्फरपुर पुलिस की इस सख्ती को अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। अब निगाहें इस बात पर रहेंगी कि SSP के निर्देशों के बाद थाना स्तर पर पुलिसिंग कितनी प्रभावी होती है और अपराधियों पर कितना शिकंजा कसता है।

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा