LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

बढ़ते अपराध को लेकर SSP ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, बेहतर काम करने वालों को शाबाशी तो लापरवाह थानेदारों को लगाई फटकार

मुजफ्फरपुर जिले में बढ़ते अपराध के ग्राफ को देखते हुए SSP ने जिले के तमाम पुलिस अधिकारियों के साथ एक हाई लेवल क्राइम मीटिंग की। इस दौरान लापरवाह थानेदारों को कड़ी फटकार लगाई

बढ़ते अपराध को लेकर SSP ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, बेहतर काम
बढ़ते अपराध को लेकर SSP ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग- फोटो : मणिभूषण

Muzaffarpur : जिले में हाल के दिनों में बढ़े अपराध के ग्राफ और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने एक हाई लेवल क्राइम मीटिंग बुलाई। इस महत्वपूर्ण बैठक में जिले के दोनों एसपी (सिटी और ग्रामीण), सभी सब-डिवीजनल पुलिस अधिकारी (SDPO/DSP), इंस्पेक्टर और थानों के प्रभारी शामिल हुए। एसएसपी ने हालिया आपराधिक वारदातों की गहन समीक्षा की और स्पष्ट किया कि जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


अवैध खनन, शराब माफिया और कुर्की-जब्ती के मामलों पर सख्त एक्शन का निर्देश

हाई लेवल मीटिंग के दौरान एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने तमाम पुलिस अधिकारियों और थानेदारों को कड़े तेवर में निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि पुलिस मुस्तैदी बढ़ाए और किसी भी सूरत में अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाए। इसके अलावा, जिले में सक्रिय अवैध बालू/मिट्टी खनन करने वालों और शराब माफियाओं के खिलाफ लगातार छापेमारी कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने को कहा गया। थानों में लंबित मामलों (केस) के त्वरित निष्पादन और कोर्ट द्वारा जारी किए गए कुर्की-जब्ती के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द निपटाने का अल्टीमेटम दिया गया है।


अच्छा काम करने वाले थानों को पुरस्कार, लापरवाही पर कारण बताओ (शो-कॉज) नोटिस

Diarch GO

क्राइम मीटिंग के दौरान थानों के कामकाज के मूल्यांकन के आधार पर एसएसपी ने कड़ा रुख अपनाया। जिन थानों ने हाल के दिनों में बेहतर केस डिटेक्शन, अपराधियों की गिरफ्तारी और विधि-व्यवस्था संधारण में उत्कृष्ट कार्य किया है, उनके थानेदारों को एसएसपी ने शाबाशी दी और प्रोत्साहित किया। वहीं, जिन थानों में कार्य के प्रति लापरवाही, केस पेंडिंग रखने और शिथिलता पाई गई, उनके थानेदारों को कड़ी फटकार लगाई गई। कई लापरवाह थानेदारों के खिलाफ कर्तव्यहीनता को लेकर शो-कॉज (कारण बताओ नोटिस) भी जारी किया गया है।


शहर की बड़ी समस्या 'ट्रैफिक जाम' से मुक्ति के लिए बनाई विशेष रणनीति

अपराध नियंत्रण के साथ-साथ मुजफ्फरपुर शहर में आम जनता के लिए जी का जंजाल बन चुकी ट्रैफिक की समस्या पर भी बैठक में विस्तृत चर्चा हुई। एसएसपी ने शहर के प्रमुख चौराहों और व्यस्ततम बाजारों में लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय थानों को आपसी समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया। अवैध रूप से होने वाले अतिक्रमण और नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ सख्ती से क्रेन ड्राइव चलाने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की रणनीति तैयार की गई।


सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी समेत जिले के सभी डीएसपी-थानेदार रहे मौजूद

NSIT
Nsmch

एसएसपी कार्यालय में आयोजित इस उच्चस्तरीय बैठक में मुजफ्फरपुर पुलिस की पूरी कोर टीम मौजूद रही। इनमें मुख्य रूप से सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी, ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर, टाउन डीएसपी सुरेश कुमार, एसडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हा, डीएसपी वेस्ट-1 सुचित्रा कुमारी, एसडीपीओ वेस्ट-2 अनिमेश चंद्रा ज्ञानी, एसडीपीओ ईस्ट-1 अलय वत्स, और एसडीपीओ ईस्ट-2 मनोज कुमार सिंह सहित जिले के तमाम अंचल निरीक्षक (इंस्पेक्टर) और थाना प्रभारी उपस्थित रहे। एसएसपी ने दावा किया कि इस बैठक के सकारात्मक परिणाम और पुलिस की सख्ती का असर आने वाले दिनों में धरातल पर साफ देखने को मिलेगा।


मणिभूषण की रिपोर्ट