LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Bihar News : मुजफ्फरपुर में शादी वाले घर में पसरा मातम, ससुराल आए दामाद की हुई संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Bihar News : मुजफ्फरपुर जिले में जिस घर में कल शादी थी. उसी घर के दामाद की आज संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई. जिसके बाद शादी की खुशियां अब मातम में बदल गई है......पढ़िए आगे

Bihar News : मुजफ्फरपुर में शादी वाले घर में पसरा मातम, ससुर
दामाद की मौत - फोटो : SOCIAL MEDIA

MUZAFFARPUR : जिले के देवरिया थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में एक शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब घर आए दामाद की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान सरैया थाना क्षेत्र के बासुदेवा गांव निवासी 25 वर्षीय संजीत ठाकुर के रूप में हुई है। संजीत अपनी साली की शादी में शामिल होने के लिए दो दिन पहले ही अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ ससुराल आया था। शुक्रवार को शादी होनी थी, लेकिन उससे पहले ही इस घटना ने पूरे परिवार में कोहराम मचा दिया।

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए भारी हंगामा किया। परिजनों का दावा है कि ससुराल वाले संजीत से उसकी साली की शादी के लिए लहंगा, फर्नीचर और दो लाख रुपये नकद की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। मृतक के मामा का आरोप है कि संजीत ने फोन पर अपनी जान को खतरा बताया था। परिजनों ने आरोप लगाया कि संजीत को बेरहमी से पीटकर, उसके हाथ तोड़ दिए गए और आंखें फोड़कर उसकी हत्या कर दी गई।

Diarch GO

इस मामले में पुलिस को दो अलग-अलग कहानियां सुनने को मिल रही हैं। जहाँ एक तरफ मृतक के परिजन हत्या की बात कह रहे हैं, वहीं सूत्रों का दावा है कि घटना का कारण पारिवारिक कलह भी हो सकता है। बताया जा रहा है कि संजीत अपनी साली के लिए ड्रेसिंग टेबल लेकर आया था, लेकिन कुछ अन्य सामान खरीदने की बात पर उसका पत्नी से विवाद हो गया। चर्चा यह भी है कि विवाद बढ़ने के बाद संजीत ससुराल से निकल गया और व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर अपनी पत्नी को जान देने की बात कही, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही देवरिया थाना पुलिस और एसडीपीओ गरिमा कुमारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (FSL) की टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक की पत्नी और ससुराल के अन्य सदस्यों से पूछताछ की जा रही है ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके।

NSIT
Nsmch

फिलहाल, इस घटना ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है। जिस घर में बेटी की डोली उठने की तैयारी चल रही थी, वहां अब दामाद की अर्थी उठने का गम छाया है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह हत्या है या आत्महत्या। मृतक संजीत दूसरे प्रदेश में फर्नीचर का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था, उसके जाने से अब उसके दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। 

मणिभूषण की रिपोर्ट