LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar Fire: शॉर्ट सर्किट से धधकी सूतरी फैक्ट्री, देखते ही देखते राख हुआ पूरा प्लांट, फायर सेफ्टी में बड़ी लापरवाही उजागर, एक घायल

Bihar Fire:एक सूतरी निर्माण फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। ...

Muzaffarpur Fire
शॉर्ट सर्किट से धधकी सूतरी फैक्ट्री- फोटो : reporter

Bihar Fire:एक सूतरी निर्माण फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। मुजफ्फरपुर में एक बार फिर आग का भीषण तांडव देखने को मिला, जहां बेला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित एक सूतरी निर्माण फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरा प्लांट उसकी चपेट में आ गया और लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार बेला इंडस्ट्रीज एरिया फेज-1 में स्थित श्री कृष्णा प्रोडक्ट नामक फैक्ट्री में मंगलवार अहले सुबह अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद चिंगारी ने आग का रूप ले लिया। फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों ने शुरुआती स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई। कुछ ही मिनटों में लपटों ने पूरे प्लांट को अपनी गिरफ्त में ले लिया और चारों ओर धुएं का गुबार छा गया।

Diarch GO

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत और लगातार प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक फैक्ट्री का अधिकांश हिस्सा जलकर राख हो चुका था। राहत की बात यह रही कि घटना के समय प्लांट के अंदर बड़ी संख्या में मजदूर मौजूद नहीं थे, अन्यथा यह हादसा और भी भयावह रूप ले सकता था।अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच में फैक्ट्री प्रबंधन की गंभीर लापरवाही की ओर इशारा किया है। अधिकारियों के मुताबिक फैक्ट्री परिसर में फायर सेफ्टी सिस्टम की कोई समुचित व्यवस्था नहीं थी। इतना ही नहीं, जब-जब अग्निशमन विभाग की टीम फायर सेफ्टी ऑडिट के लिए पहुंचती थी, फैक्ट्री मालिक कथित तौर पर फैक्ट्री बंद कर वहां से गायब हो जाता था।

अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही कई दमकल वाहन मौके पर भेजे गए और समय रहते आग को आसपास की अन्य इकाइयों तक फैलने से रोक लिया गया। इस हादसे में एक व्यक्ति आंशिक रूप से घायल हुआ है, जिसे प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया।फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है। वहीं प्रथम दृष्टया सामने आई लापरवाही के आधार पर फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। इस घटना ने औद्योगिक क्षेत्रों में फायर सेफ्टी नियमों के पालन को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा