LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar News : मुजफ्फरपुर बाल गृह से फरार बच्चों की तलाश तेज, पुलिस ने तीन को सुरक्षित किया बरामद, सात अब भी लापता

Bihar News : मुजफ्फरपुर में बाल गृह से फरार तीन बच्चों को पुलिस ने बरामद कर लिया है. हालाँकि सात बच्चे अब भी लापता बताये जा रहे हैं........पढ़िए आगे

Bihar News : मुजफ्फरपुर बाल गृह से फरार बच्चों की तलाश तेज,
सात बच्चे बरामद - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : जिले के नरौली स्थित बाल गृह से रविवार की रात फरार हुए 10 बच्चों के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस की विशेष टीमें शेष सात बच्चों की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।

समस्तीपुर के पूसा इलाके से हुई बरामदगी

सघन तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने तीन बच्चों को समस्तीपुर जिले के पूसा इलाके से ढूंढ निकाला है। बरामद किए गए इन तीन बच्चों में एक बच्चा मूकबधिर (बोलने और सुनने में अक्षम) भी शामिल है। पुलिस प्रशासन ने बच्चों की बरामदगी की पुष्टि करते हुए बताया कि वे फिलहाल पूरी तरह सुरक्षित हैं।

डीएसपी और एसआई के नेतृत्व में छापेमारी

बच्चों की तलाश के लिए गठित टीम का नेतृत्व डीएसपी शिवानी श्रेष्ठा और एसआई सुखवींद्र नैन कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार की रात नरौली बाल गृह से कुल 10 बच्चे रहस्यमय परिस्थितियों में फरार हो गए थे। घटना के बाद से ही पुलिस अलर्ट मोड पर थी और कई लोकेशन पर एक साथ छापेमारी की जा रही थी।

अन्य सात बच्चों की तलाश जारी

हालांकि तीन बच्चों के मिल जाने से पुलिस ने राहत की सांस ली है, लेकिन सात बच्चे अब भी लापता हैं। उनकी तलाश में पुलिस की टीमें अलग-अलग जिलों और संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, फरार हुए अन्य बच्चों के भी जल्द ही बरामद होने की उम्मीद है।

NSIT
Nsmch

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बाल गृह जैसी सुरक्षित मानी जाने वाली जगह से एक साथ 10 बच्चों का फरार होना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि बच्चे बाल गृह से बाहर निकलने में कैसे कामयाब हुए और क्या इस घटना में किसी बाहरी व्यक्ति या संस्थान के कर्मी की लापरवाही शामिल है। 

मणिभूषण की रिपोर्ट