LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Fire Incident: मुजफ्फरपुर में कबाड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, रिहायशी इलाके में मची अफरा-तफरी, घंटों बाद भी धधकती रहीं लपटें

Bihar Fire Incident: अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी भयावह थी कि कई घंटे बीत जाने के बाद भी अग्निशमन विभाग की दर्जनों गाड़ियां आग पर पूरी तरह काबू पाने के लिए लगातार जद्दोजहद करती रहीं।...

Scrap Warehouse Turns Inferno in Muzaffarpur Massive Fire Ra
मुजफ्फरपुर में कबाड़ी गोदाम में लगी भीषण आग- फोटो : reporter

Bihar Fire Incident:मुजफ्फरपुर शहर एक बार फिर भीषण अग्निकांड से दहल उठा है। ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के समीप स्थित एक बड़े कबाड़ी गोदाम में देर रात अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी भयावह थी कि कई घंटे बीत जाने के बाद भी अग्निशमन विभाग की दर्जनों गाड़ियां आग पर पूरी तरह काबू पाने के लिए लगातार जद्दोजहद करती रहीं। इस अग्निकांड में लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर राख होने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार रात करीब 12 बजे कबाड़ी गोदाम से धुएं और आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठती देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक आग पूरे गोदाम में फैल चुकी थी। सबसे चिंताजनक बात यह रही कि जिस स्थान पर आग लगी, वह घनी आबादी वाला रिहायशी इलाका है। गोदाम के आसपास बहुमंजिला इमारतें, दर्जनों लग्जरी वाहन और कई आवासीय परिसर मौजूद हैं। ऐसे में किसी बड़े हादसे की आशंका से इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

Diarch GO

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग हरकत में आया और एक के बाद एक करीब दर्जनभर दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। हालांकि गोदाम में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील कबाड़ सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। आग की लपटें इतनी तीव्र थीं कि दमकल कर्मियों को सुरक्षित दूरी बनाकर आग बुझाने का अभियान चलाना पड़ा।

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक समय रहते दमकल टीम के पहुंच जाने से आग को आसपास के मकानों और वाहनों तक फैलने से रोक लिया गया। यदि आग पर शुरुआती दौर में नियंत्रण नहीं पाया जाता तो यह हादसा कहीं अधिक भयावह रूप ले सकता था। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

NSIT
Nsmch

फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से लेकर अन्य संभावित कारणों पर भी विचार किया जा रहा है। प्रशासन ने पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।इस घटना ने एक बार फिर रिहायशी इलाकों के बीच संचालित बड़े कबाड़ी गोदामों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे गोदामों की जांच और सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने की मांग की है। वहीं अग्निशमन विभाग की टीम आग की अंतिम चिंगारी तक बुझाने के लिए लगातार अभियान में जुटी हुई है।

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा