LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव: शेरूकाही गांव में एक व्यक्ति को मारी गोली, निजी अस्पताल में इलाज जारी

मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मारी दी। घटना में गंभीर रुप से घायल शख्स को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है....

मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव: शेरूकाही गांव में ए

Muzaffarpur : जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक व्यक्ति  को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह पूरी वारदात पानापुर करियात थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरूकाही गांव की है। गोलीबारी की इस अचानक हुई घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों के बीच भारी दहशत और तनाव का माहौल व्याप्त हो गया है।


49 वर्षीय सुभाष ठाकुर को अपराधियों ने बनाया निशाना, हालत गंभीर

इस जानलेवा हमले में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की पहचान शेरूकाही गांव निवासी 49 वर्षीय सुभाष ठाकुर के रूप में की गई है। अपराधियों ने उन पर बेहद नजदीक से फायरिंग की, जिससे गोली उनके शरीर में जा धंसी और वे खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़े। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों के सहयोग से घायल सुभाष ठाकुर को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एक प्रतिष्ठित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।


मामले की गंभीरता को देख मौके पर पहुंचीं डीएसपी वेस्ट-1 सुचित्रा कुमारी

वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पानापुर करियात थाने की पुलिस टीम बिना कोई वक्त गंवाए तुरंत दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरपुर के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) वेस्ट-1 सुचित्रा कुमारी भी खुद भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।


वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने में जुटी पुलिस, आरोपियों की पहचान के लिए छापेमारी तेज

डीएसपी वेस्ट-1 के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम ने घटनास्थल की घेराबंदी कर दी है और मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज को भी खंगाल रही है ताकि हमलावर अपराधियों के भागने की दिशा और उनकी पहचान का सुराग मिल सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों को चिन्हित करने के लिए संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।


पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद सहित कई बिंदुओं पर टिकी पुलिसिया जांच

NSIT
Nsmch

फिलहाल सुभाष ठाकुर पर गोली चलाने के सटीक कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है। हालांकि, पुलिस आपसी रंजिश, जमीनी विवाद और व्यक्तिगत दुश्मनी समेत कई संभावित बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहराई से तफ्तीश कर रही है। पुलिस प्रशासन का दावा है कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले इन अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा और पीड़ित परिवार को न्याय सुनिश्चित कराया जाएगा।

मणिभूषण की रिपोर्ट