LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar News: 25 दिन से फरार आरोपी शिक्षक, इंसाफ कब?, नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास मामले में थाने पर धरना, पुलिस पर उठे सवाल

Bihar News:नाबालिग छात्रा से कथित छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में आरोपी ट्यूशन शिक्षक की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।...

Protest at Muzaffarpur Police Station Over Teacher Arrest De
25 दिन से फरार आरोपी शिक्षक, इंसाफ कब?- फोटो : News4Nation

Bihar News:नाबालिग छात्रा से कथित छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में आरोपी ट्यूशन शिक्षक की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया है। मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से कथित छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में आरोपी ट्यूशन शिक्षक की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया है। घटना के 25 दिन बीत जाने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर स्थानीय ग्रामीणों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने मनियारी थाना परिसर में धरना देकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

जानकारी के अनुसार, करीब 25 दिन पहले मनियारी थाना क्षेत्र के एक गांव में निजी ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक पर अपनी ही नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।

Diarch GO

हालांकि, आरोप है कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अब तक आरोपी शिक्षक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इसी को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है। धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि एक नाबालिग बच्ची से जुड़े इतने संगीन मामले में भी यदि आरोपी खुलेआम घूम रहा है, तो यह कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस की ढिलाई के कारण पीड़ित परिवार लगातार मानसिक तनाव में जी रहा है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पीड़ित परिवार को न्याय मिलने में और देरी होगी।

थाना परिसर में धरना दे रहे ग्रामीणों और भीम आर्मी के सदस्यों ने मांग की कि आरोपी शिक्षक को अविलंब गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कर उन्हें न्याय दिलाया जाए।धरनास्थल पर मौजूद लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने का दावा कर रही है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा