LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, प्रॉपर्टी डीलर श्याम कुमार कुशवाहा हत्याकांड का 24 घंटे में किया खुलासा, दो शूटरों को किया गिरफ्तार

Bihar News : मुजफ्फरपुर में बेटे के साथ पूजा के लिए पहुंचे प्रॉपर्टी डीलर श्याम कुमार कुशवाहा की एक बाइक से पहुंचे तीन अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. महज 24 घंटे के अंदर पुलिस ने दो दो अभियुक्तो को गिरफ़्तार कर लिया है.

Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, प्रॉपर्टी डीलर
मर्डर का खुलासा - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के डेरा चौक के पास हुए चर्चित प्रॉपर्टी डीलर श्याम कुमार कुशवाहा हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर बड़ा खुलासा कर दिया है। पुलिस द्वारा गठित विशेष जांच टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में सीधे तौर पर शामिल दो मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अपराधियों ने पुलिस की पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

बेटे के सामने मंदिर के पास मारी गई थी गोली

गौरतलब है कि बीते शनिवार की सुबह करीब 5 बजे प्रॉपर्टी डीलर श्याम कुमार कुशवाहा अपने बेटे के साथ स्थानीय मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी थी। इस दुस्साहसिक वारदात में श्याम कुमार कुशवाहा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जिसके बाद इलाके में भारी आक्रोश और तनाव फैल गया था।

Diarch GO

विशेष टीम ने छापेमारी कर दो को दबोचा

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुए एसडीपीओ पूर्वी-1 अलय वत्स ने बताया कि विभिन्न गुप्त सूचनाओं और वैज्ञानिक व तकनीकी माध्यमों का विश्लेषण करने के बाद टीम ने छापेमारी कर घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों, अविनाश कुमार और सनोज कुमार को धर दबोचा।

पुरानी रंजिश और जमीन विवाद बना हत्या का कारण

एसडीपीओ अलय वत्स के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि यह पूरी वारदात पुराने जमीनी विवाद और आपसी रंजिश का नतीजा है। दुश्मनी इस कदर बढ़ चुकी थी कि इससे पहले भी मृतक श्याम कुमार कुशवाहा पर दो बार जानलेवा हमला किया जा चुका था, लेकिन वे बाल-बाल बच गए थे। इस बार अपराधियों ने रेकी कर सुबह के वक्त मंदिर के पास उन्हें अपना निशाना बनाया।

NSIT
Nsmch

7 नामजद आरोपियों में से 5 की तलाश में छापेमारी जारी

इस सनसनीखेज हत्याकांड को लेकर मृतक के बेटे के बयान पर सिवाईपट्टी थाने में कुल 7 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को जेल भेज दिया है, जबकि घटना में शामिल और साजिश रचने वाले अन्य 5 फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मणिभूषण की रिपोर्ट