LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Bihar News : मुजफ्फरपुर गोलीकांड का पुलिस ने 6 घंटे में किया खुलासा, पत्थरबाजी के जवाब में चली थी गोली, भारी मात्रा में खोखे और हथियार किया बरामद

Bihar News : मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर गोली कांड मामले का पुलिस ने महज 6 घंटे में खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है.......पढ़िए आगे

Bihar News : मुजफ्फरपुर गोलीकांड का पुलिस ने 6 घंटे में किया
गोलीकांड का खुलासा - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर पुलिस ने महज 6 घंटो में अहियापुर थाना क्षेत्र के अयाची ग्राम रोड़ नंबर 5 में बीती रात हुई प्रॉपर्टी डीलर गोली कांड मामले का पर्दाफाश कर दिया हैं। दरअसल बीती रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लियाइस दौरान हुई। गोलीबारी में प्रॉपर्टी डीलर अनिल सिंह को गोली लगी। गोली लगने से प्रॉपर्टी डीलर अनिल सिंह घायल हो गया है। जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था। 

इधर एसडीपीओ 2 बिनिता सिन्हा ने पुरे घटनाक्रम का खुलासा करते हुए बताया कि देर रात अहियापुर के अयाची ग्राम गली नंबर 5 में राजीव कुमार और अनिल कुमार के बीच विवाद हुआ। एक पक्ष के द्वारा पत्थर बाजी भी की गई। आरोप है कि राजीव कुमार ने अपनी राइफल से फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली अनिल कुमार सिंह की गर्दन में जा लगी। घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Diarch GO

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने जब आरोपी राजीव कुमार के घर पर छापेमारी की, तो उसकी पत्नी ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि देर रात मोहन सिंह और पिंटू सिंह समेत 10-12 लोगों ने उनके घर पर पथराव किया था, जिसके जवाब में राजीव ने फायरिंग की. जिसमे अनिल सिंह गोली लग गई। आरोपी की पत्नी की निशानदेही पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बहन के घर से 44 खाली खोखे और 6 जिंदा कारतूस.एक मैगजीन और 2 गोली के अग्रभाग. एक लोहे की तलवार, चाकू और विदेशी शराब की बोतलें.मोबाइल फोन और एक डीबीआर जप्त किया है। 

बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी राजीव कुमार की बहन रानी देवी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि रानी देवी ने आरोपी राजीव को फरार होने में मदद की और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। उनके घर से भी भारी मात्रा में खोखा और शराब बरामद हुई है। इस मामले में पुलिस ने कुल तीन एफआईआर दर्ज की हैं। जिसमें एक पीड़ित अनिल कुमार के बयान पर। दूसरा आरोपी की पत्नी के बयान पर घर पर पथराव के संदर्भ में। वही रानी देवी की गिरफ्तारी और बरामदगी आर्म्स एक्ट और मद्यनिषेध कानून के तहत में की गई है। एसडीपीओ 2 बिनिता सिन्हा ने बताया कि बरामद राइफल के लाइसेंस की जांच की जा रही है। मुख्य आरोपी राजीव कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

NSIT
Nsmch

मणिभूषण की रिपोर्ट