LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar News: मुजफ्फरपुर में सट्टेबाजी रैकेट पर पुलिस का शिकंजा,लाखों रुपए कैश के साथ 14 गिरफ्तार

Bihar News: अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाते हुए संगठित सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

Police crack down on betting racket in Muzaffarpur 14 arrest
सट्टेबाजी रैकेट पर पुलिस का शिकंजा- फोटो : reporter

Muzaffarpur: अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाते हुए संगठित सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस ताबड़तोड़ कार्रवाई में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मौके से लाखों रुपये नकद, मोबाइल फोन और सट्टेबाजी से जुड़े सामान बरामद किए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा को लगातार सूचना मिल रही थी कि मिठनपुरा थाना क्षेत्र में एक बड़ा सट्टा रैकेट सक्रिय है और अवैध तरीके से लाखों रुपये का खेल चल रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही उन्होंने तत्काल मिठनपुरा थाना पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

Diarch GO

निर्देश मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में छापेमारी अभियान चलाया और मौके से 14 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने करीब 3 लाख 25 हजार रुपये नकद, 14 मोबाइल फोन और ताश के पत्ते समेत सट्टेबाजी में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण जब्त किए।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में 10 लोग मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हैं, जबकि 4 आरोपी पूर्वी चंपारण से जुड़े बताए जा रहे हैं। शुरुआती पूछताछ में यह भी संकेत मिले हैं कि यह नेटवर्क लंबे समय से इलाके में सक्रिय था और ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीकों से सट्टे का कारोबार चला रहा था।

NSIT
Nsmch

वरीय पुलिस अधीक्षक ने साफ किया है कि जिले में किसी भी तरह की अवैध सट्टेबाजी, जुआ या संगठित आर्थिक अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के फाइनेंशियल ट्रेल और इसके पीछे जुड़े बड़े संचालकों की तलाश में जुट गई है।इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस की इस सख्त कार्रवाई को सट्टा माफिया के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा