LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar politics:बिहार में सुशासन की सरकार नहीं सर्कस चल रहा, वेंटिलेटर पर है कानून-व्यवस्था-पप्पू यादव

Bihar news:पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सम्मानित किसान व किराना दुकानदार की हत्या के 6 दिन बाद भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली है,

पप्पू यादव
पप्पू यादव का बड़ा एलान- फोटो : Reporter

Bihar politics:मुजफ्फरपुर जिले के-बोचहां थाना क्षेत्र में बीते दिनों पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सम्मानित किसान व किराना दुकानदार की हत्या के 6 दिन बाद भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली है, अब मृतक हरेराम चौधरी के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे पूर्णिया सांसद, पप्पू यादव का बड़ा एलान: कहा परिवार को न्याय दिलाने के लिए 22 जून को मुजफ्फरपुर के समाहरणालय परिसर में देंगे धरना, वही पप्पू यादव द्वारा बताया गया है की मुजफ्फरपुर एसएसपी ने अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए दिया है एक सप्ताह का समय 

दरअसल मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के चकहेलाल गांव में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर देखने को मिला था जहां पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सम्मानित किसान हरेराम चौधरी उर्फ राजू चौधरी की दिनदहाड़े सरेआम गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी वहीं घटना के 6 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी तक पूरी तरह खाली हैं। पुलिस की इस सुस्ती और सरकार की विफलता के बीच रविवार शाम पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव मृतक हरेराम चौधरी के पीड़ित परिवार का आंसू पोंछने चकहेलाल गांव पहुंचे। जहां सांसद पप्पू यादव पीड़ित परिवार के सदस्यों के समीप बैठ कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त किया और उन्हें ढांढस बंधा न्याय दिलाने की बात कही।

Diarch GO

पप्पू यादव ने कहा की डबल इंजन की सरकार में अपराधी बेखौफ  है.

वही मृतक हरेराम चौधरी के पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बिहार की एनडीए सरकार और स्थानीय प्रशासन पर जम कर हमला बोला। उन्होंने बातचीत के दौरान कहा,की बिहार में सुशासन का दावा खोखला है। यहाँ सरकार नहीं, बल्कि एक सर्कस चल रहा है। पूरे राज्य की कानून-व्यवस्था पूरी तरह वेंटिलेटर पर आ चुकी है। अपराधी पूरी तरह बेखौफ हैं और आम जनता भगवान भरोसे जीने को मजबूर है। वही सांसद पप्पू यादव द्वारा बोचहां पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े करतेहुए कहा गया कि अपराधियों को राजनीतिक और प्रशासनिक संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण 6 दिन बाद भी हत्याकांड का आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। 

वही मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद पप्पू यादव ने मौके से ही मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा से फोन पर बात कर अपराधियों की गिरफ्तारी की बात कही। उन्होंने पुलिस की अब तक की ढिलाई पर भारी नाराजगी जताई। सांसद से बातचीत के दौरान एसएसपी ने आश्वासन दिया कि पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं और एक सप्ताह के भीतर संदेहास्पद आरोपितों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

NSIT
Nsmch



रिपोर्ट मणिभूषण  शर्मा