LATEST NEWS

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल
  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में शुरू हुई डिजिटल बिक्री
  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में

  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश
  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश

ऑपरेशन मुस्कान से लौटी लोगों के चेहरों की रौनक, मुजफ्फरपुर पुलिस ने 41 लाख के 120 मोबाइल बरामद कर सौंपे

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर पुलिस के ऑपरेशन मुस्कान ने एक बार फिर लोगों के चेहरों पर यही मुस्कान लौटाई है।....

Operation Muskaan Muzaffarpur Police Returns 120 Lost Mobile
ऑपरेशन मुस्कान से लौटी लोगों के चेहरों की रौन- फोटो : social Media

Bihar Crime: किसी के लिए मोबाइल सिर्फ एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं, बल्कि यादों, जरूरी दस्तावेजों और रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा होता है। ऐसे में जब खोया हुआ या चोरी हुआ मोबाइल वापस मिलता है तो चेहरे पर खुशी आना स्वाभाविक है। मुजफ्फरपुर पुलिस के ऑपरेशन मुस्कान ने एक बार फिर लोगों के चेहरों पर यही मुस्कान लौटाई हैु।मुजफ्फरपुर पुलिस ने अभियान के तहत 120 खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक उपभोक्ताओं को वापस सौंप दिए। बरामद किए गए मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 41 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल मिलने के बाद लोगों ने पुलिस का आभार जताया और कहा-“धन्यवाद मुजफ्फरपुर पुलिस।”

दरअसल, लोगों के गुम या चोरी हुए इलेक्ट्रॉनिक सामानों की बरामदगी के लिए मुजफ्फरपुर पुलिस लगातार ऑपरेशन मुस्कान चला रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस की तकनीकी टीम लगातार मोबाइलों को ट्रैक कर उन्हें बरामद करने में जुटी है।अगर जनवरी महीने से अब तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो मुजफ्फरपुर पुलिस ने पिछले सात महीनों में कुल 649 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन सभी मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने बरामद किए गए सभी मोबाइल उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए हैं।

Diarch GO

इस मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत इस साल अब तक 649 लोगों के गुम या चोरी हुए मोबाइल बरामद कर उन्हें वापस किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की कोशिश है कि लोगों की मेहनत की कमाई और जरूरी सामान जल्द से जल्द उनके हाथों तक वापस पहुंचे।

एसएसपी ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी व्यक्ति का मोबाइल या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान खो जाता है या चोरी हो जाता है तो वह तुरंत संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराएं। इसके साथ ही शिकायत की कॉपी संबंधित पोर्टल पर भी अपलोड करें, ताकि पुलिस तकनीकी माध्यमों से सामान की तलाश कर सके।मुजफ्फरपुर पुलिस का यह अभियान लोगों के बीच भरोसा बढ़ाने वाला कदम माना जा रहा है। ऑपरेशन मुस्कान के जरिए पुलिस ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि अपराधियों पर कार्रवाई के साथ-साथ आम लोगों की समस्याओं का समाधान करना भी पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा