LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

एसएसपी की उच्चस्तरीय बैठक मे लापरवाह थानेदारों को लगी फटकार, बेहतर काम करने वालों को मिली शाबाशी

एसएसपी की उच्चस्तरीय बैठक मे लापरवाह थानेदारों को लगी फटकार,
एसएसपी ने लापरवाह थानेदारों को लगाई फटकार- फोटो : मणिभूषण

Muzaffarpur : जिले के पुलिस कप्तान कांतेश कुमार मिश्रा ने जिले में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से एसएसपी कार्यालय में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में जिले के तमाम डीएसपी, इंस्पेक्टर और सभी थानों के थानाध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक के दौरान शहर की सुरक्षा व्यवस्था, आपराधिक वारदातों और कांडों के निष्पादन की गहन समीक्षा की गई।


अच्छे काम पर शाबाशी, लापरवाही पर सख्त रुख

समीक्षा के दौरान जिन थानों में आपराधिक घटनाओं में कमी आई और कांडों का तेजी से निष्पादन हुआ, वहां के थानेदारों की पुलिस कप्तान ने सराहना की। वहीं दूसरी ओर, कार्य में शिथिलता बरतने और लंबित मामलों को लटका कर रखने वाले कई थानाध्यक्षों को जम कर फटकार लगाई गई। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को कुर्की-जब्ती और लंबित मुकदमों के त्वरित निष्पादन का सख्त निर्देश दिया।


लापता महिलाओं व बच्चियों की रिकवरी पर विशेष जोर

बैठक में हाल के दिनों में शहर से गायब हो रही महिलाओं और बच्चियों के मामलों पर भी गंभीर चर्चा हुई। चाहे मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हो या इसके पीछे कोई अन्य वजह हो, पुलिस कप्तान ने स्पष्ट निर्देश दिया कि ऐसे मामलों को प्राथमिकता पर लेते हुए जल्द से जल्द गुमशुदा लोगों की बरामदगी (रिकवरी) सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए भी दिशा-निर्देश दिए गए।


श्रावणी मेले और शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम

उत्तर बिहार का देवघर कहे जाने वाले बाबा गरीबनाथ मंदिर में श्रावणी मास के दौरान होने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को लेकर भी बैठक में विस्तृत रणनीति बनी। सारण के पहलेजा घाट से जल लेकर 85 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर पहुंचने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा पर चर्चा की गई। एसएसपी ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि सोमवार को जलाभिषेक करने वाले शिवभक्तों को रास्ते में किसी भी तरह की विधि-व्यवस्था या सुरक्षा संबंधी समस्या का सामना न करना पड़े।


अपराध नियंत्रण और त्वरित न्याय पहली प्राथमिकता

NSIT
Nsmch

बैठक के अंत में एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना और आम जनता को त्वरित न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को सतर्क रहकर गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का आदेश दिया, ताकि मुजफ्फरपुर में अपराध पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।

मणिभूषण की रिपोर्ट