LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Bihar News : मुजफ्फरपुर में कुदरत का कहर, तेज आंधी-बारिश के बीच गिरा ठनका, धू-धू कर जल उठा ताड़ का पेड़

Bihar News : मुजफ्फरपुर में तेज आंधी पानी के बीच ठनका गिरने से ताड़ के पेड़ में आग लग गयी. इस घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया..........पढ़िए आगे

Bihar News : मुजफ्फरपुर में कुदरत का कहर, तेज आंधी-बारिश के
पेड़ पर गिरा ठनका - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : जिले में आज शाम मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। चिलचिलाती धूप के बाद अचानक आई तेज आंधी और गरज के साथ जमकर बारिश हुई। मौसम के इस बदले मिजाज के बीच जिले के रामपुर हरी थाना क्षेत्र से एक डराने वाली तस्वीर सामने आई है, जहाँ वज्रपात (ठनका) की चपेट में आने से एक ताड़ के पेड़ में भीषण आग लग गई।

रामपुर हरी के नूर छपड़ा में मची अफरा-तफरी

मिली जानकारी के अनुसार, रामपुर हरी थाना क्षेत्र के नूर छपड़ा गांव में शाम को जब झमाझम बारिश हो रही थी, तभी अचानक तेज गर्जन के साथ बिजली गिरी। यह बिजली गांव के निवासी विपिन राम के घर के समीप स्थित एक ऊंचे ताड़ के पेड़ पर गिरी। ठनका गिरते ही पेड़ के ऊपरी हिस्से में आग लग गई, जिसे देख आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल कायम हो गया।

Diarch GO

धू-धू कर जलता रहा पेड़, वीडियो हुआ वायरल

वज्रपात के बाद ताड़ का पेड़ मशाल की तरह धू-धू कर जलने लगा। बारिश के बावजूद आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर से लोग इस मंजर को देखने लगे। गांव के कुछ युवकों ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे कुदरत के इस प्रकोप ने एक पल में पेड़ को आग के गोले में तब्दील कर दिया।

बाल-बाल बचे ग्रामीण, संपत्ति को नहीं पहुँचा नुकसान

गनीमत यह रही कि बिजली आबादी वाले घर के ठीक ऊपर न गिरकर पास के पेड़ पर गिरी, जिससे कोई जान-माल की बड़ी क्षति नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि विपिन राम का घर पेड़ के काफी करीब था, लेकिन बिजली के पेड़ पर गिर जाने से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद से गांव के लोग काफी डरे हुए हैं और बिजली कड़कने के दौरान सुरक्षित स्थानों पर शरण ले रहे हैं।

NSIT
Nsmch

मौसम विभाग का अलर्ट: सुरक्षित रहने की अपील

इधर, मुजफ्फरपुर सहित उत्तर बिहार के कई जिलों में मौसम विभाग ने पहले ही मेघ गर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया था। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान वे पेड़ों के नीचे या खुले मैदान में न रहें। बिजली चमकने और आंधी आने की स्थिति में पक्के मकानों का सहारा लें, ताकि ठनका जैसी आपदाओं से बचा जा सके। 

मणिभूषण की रिपोर्ट