LATEST NEWS

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल
  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में शुरू हुई डिजिटल बिक्री
  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में

  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश
  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश

मुजफ्फरपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज बना रणक्षेत्र, छात्रों के दो गुटों में जमकर पत्थरबाजी, कई घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा, वीडियो वायरल

Bihar News: मुजफ्फरपुर के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में परीक्षा के बाद छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया।...

Muzaffarpur Student Clash Turns Violent Polytechnic College
मुजफ्फरपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज बना रणक्षेत्र- फोटो : reporter

Muzaffarpur: जिले के एक पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में बुधवार को छात्रों के दो गुटों के बीच हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि कॉलेज परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। दोनों गुटों के छात्रों के बीच जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हुई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना में कई छात्रों के घायल होने की सूचना है।

पूरा मामला काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का है। बताया जा रहा है कि बुधवार को कॉलेज परिसर में छात्रों के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद दोनों तरफ से छात्र आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते सैकड़ों छात्रों की भीड़ जमा हो गई और पत्थरबाजी शुरू हो गई।घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कॉलेज परिसर में बड़ी संख्या में छात्र एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं। वीडियो में छात्रों के दोनों गुटों के बीच जमकर हो रही झड़प साफ दिखाई दे रही है। अचानक हुए इस हंगामे से कॉलेज परिसर में मौजूद छात्रों और कर्मचारियों के बीच दहशत फैल गई।

Diarch GO

जानकारी के अनुसार, दरभंगा और मधुबनी के विभिन्न पॉलिटेक्निक संस्थानों के छात्रों की कंपार्टमेंटल परीक्षा राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित की जा रही है। बुधवार को पहली पाली में दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा खत्म होने के बाद जब छात्र परीक्षा केंद्र से बाहर निकल रहे थे, तभी किसी बात को लेकर दो गुटों में विवाद शुरू हो गया। कुछ ही देर में विवाद ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया।घटना की सूचना मिलते ही काजी मोहम्मदपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद छात्रों को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस की मौजूदगी के बाद कॉलेज परिसर में धीरे-धीरे सामान्य स्थिति बहाल हुई।

काजी मोहम्मदपुर थाना प्रभारी ने बताया कि छात्रों के दो गुटों के बीच आपसी विवाद के बाद यह घटना हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी छात्र की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है, ताकि हंगामा करने वाले छात्रों की पहचान की जा सके।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा