LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Muzaffarpur Police: मुजफ्फरपुर में मीनापुर थानेदार पर बड़ी कार्रवाई की आशंका के बीच किया गया लाइन क्लोज, जानें पूरा मामला

Muzaffarpur Police:मुजफ्फरपुर में मीनापुर थाना प्रभारी पर बड़ी कार्रवाई हुई है। कार्य में लापरवाही और दोहरे हत्याकांड की जांच में कथित लापरवाही के आरोप के बाद एसएसपी के आदेश पर उन्हें लाइन क्लोज कर दिया गया।

Muzaffarpur Police

Muzaffarpur Police: मुजफ्फरपुर में वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के आदेश के बावजूद कार्य में लापरवाही बरतना मीनापुर थाना प्रभारी को महंगा पड़ गया। लगातार मिल रही शिकायतों और जांच रिपोर्ट के आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। पहले उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की चर्चा थी, जिसके बाद उन्हें लाइन क्लोज कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, जिले में लगातार बढ़ रहे अपराध को देखते हुए मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा सभी पुलिस अधिकारियों को लगातार निर्देश दे रहे थे कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी तरह की लापरवाही न करें। इसके बावजूद मीनापुर थाना प्रभारी के खिलाफ कार्य में लापरवाही की शिकायतें लगातार एसएसपी को मिल रही थीं।

Diarch GO

इसी दौरान एक दोहरे हत्याकांड के मामले में भी थाना प्रभारी द्वारा जांच और कार्रवाई में लापरवाही बरतने का आरोप सामने आया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने पूरे मामले की जांच की और अपनी रिपोर्ट मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक को सौंप दी।जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसएसपी ने मामले की समीक्षा की। इसके बाद मीनापुर थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन क्लोज कर दिया गया।

NSIT
Nsmch

इस मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना प्रभारी पर कार्य में लापरवाही बरतने और एक दोहरे हत्याकांड के मामले में भी आवश्यक कार्रवाई में लापरवाही करने के आरोप लगे थे। इन्हीं आरोपों के आधार पर विभागीय कार्रवाई की गई है। 

मुजफ्फरपुर से मणिभूषण शर्मा की रिपोर्ट