LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar Shelter Home Case: मुजफ्फरपुर बाल गृह कांड में अधीक्षक समेत 7 निलंबित, मंत्री ने लापरवाही पर नाप दिया,पुलिस की कई जिलों में छापेमारी तेज

Bihar Shelter Home Case:बाल गृह से 10 बच्चों के फरार होने के मामले में राज्य सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाल गृह अधीक्षक अविनाश डे समेत कुल 7 लोगों को निलंबित कर दिया है।..

Muzaffarpur Shelter Home Case 7 Suspended
बिहार बाल गृह कांड में 7 निलंबित- फोटो : reporter

Bihar Shelter Home Case: मुजफ्फरपुर जिले के नरौली स्थित बाल गृह से रविवार रात 10 बच्चों के फरार होने की घटना ने प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मचा दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाल गृह अधीक्षक अविनाश डे समेत कुल 7 लोगों को निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए लोगों में गृह फादर और 5 होमगार्ड के जवान भी शामिल हैं।

घटना के बाद मामले की जांच के लिए समाज कल्याण मंत्री डॉ शवेता गुप्ता स्वयं नरौली बाल गृह पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। मंत्री ने साफ कहा कि बच्चों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Diarch GO

घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीमों ने तेजी से तलाशी अभियान शुरू किया। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीमों ने अलग-अलग जिलों में छापेमारी कर अब तक 6 बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया है। बरामद किए गए बच्चों में मूक-बधिर बच्चे भी शामिल हैं, जिससे मामले की संवेदनशीलता और बढ़ जाती है। सभी बच्चों को सुरक्षित बताया गया है।

पुलिस टीम का नेतृत्व डीएसपी शिवानी श्रेष्ठ और आसन सुखविंदर नैन कर रहे हैं। जबकि एसएसपी कांतकांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि रविवार रात बाल गृह से रहस्यमय परिस्थितियों में बच्चे फरार हुए थे, जिसके बाद पूरे जिले में अलर्ट जारी किया गया। फिलहाल 4 बच्चे अब भी लापता हैं और उनकी तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। समस्तीपुर समेत कई जिलों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस को उम्मीद है कि बाकी बच्चों को भी जल्द सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा।

NSIT
Nsmch

इस घटना ने बाल संरक्षण व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन अब पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटा है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा