LATEST NEWS

  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा अखबार की खबर के आधार पर कार्रवाई असंवैधानिक, आईटीआई प्राचार्य की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा अखबार की खबर के आधार पर कार्रवाई असंवैधानिक, आईटीआई

  • Bihar Cabinet Meeting
  • बिहार कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों पर लगी मुहर, विकास योजनाओं से नियुक्तियों तक को मंजूरी

  • Bihar News : News4Nation की खबर के बाद जागा प्रशासन, किशनगंज में खकवा नदी पर पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू, BDO ने DM को भेजी जांच रिपोर्ट
  • Bihar News : News4Nation की खबर के बाद जागा प्रशासन, किशनगंज में खकवा नदी पर पुल निर्माण की

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर पुलिस ने कोढ़ा गैंग के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, महिलाओं से चेन छिननेवाले शातिर को कटिहार से किया गिरफ्तार

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर पुलिस ने महिलाओं से सोने की चेन छीनने वाले कोढ़ा गिरोह के शातिर अपराधी को कटिहार से गिरफ्तार किया है....पढ़िए आगे

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर पुलिस ने कोढ़ा गैंग के खिलाफ की बड़ी
कोढ़ा गैंग का शातिर गिरफ्तार - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : शहर की सड़कों पर सुबह-शाम निकलने वाली महिलाओं से उनके सोने की चेन और जेवरात छीनने वाले कुख्यात 'कोढ़ा गिरोह' के खिलाफ मुजफ्फरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित और कड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को कटिहार जिले से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाश के पास से महिला से छीनी गई सोने की चेन और वारदात के समय उसके द्वारा पहने गए कपड़े भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।

पूरे मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी मोहिबुल्ला अंसारी ने बताया कि यह घटना 20 जुलाई 2026 की सुबह तकरीबन 7 बजे की है। नगर थाना क्षेत्र के साहू पोखर के समीप मुन्नी खातून नामक महिला जब रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं, तभी बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनकी सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। पीड़िता के बयान के आधार पर नगर थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Diarch GO

मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। टाउन डीएसपी सुरेश कुमार के नेतृत्व में बनी इस टीम में नगर थाना अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मियों को शामिल किया गया। गठित विशेष टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ तकनीकी और मानवीय सूचनाओं का संकलन शुरू किया, जिससे अपराधियों की सटीक लोकेशन का पता चला।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विशेष टीम ने कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र स्थित जुराबगंज में छापेमारी कर शिवम कुमार नामक बदमाश को धर दबोचा। पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर छीनी गई सोने की चेन बरामद कर ली गई। इसके अलावा, घटना को अंजाम देते समय बदमाशों द्वारा पहने गए कपड़ों को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है, जो अदालत में एक अहम सबूत साबित होंगे।

NSIT
Nsmch

सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। वहीं, इस घटना में शामिल उसके एक अन्य सहयोगी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि दूसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मुजफ्फरपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों और विशेषकर महिलाओं ने राहत की सांस ली है।

मणिभूषण की रिपोर्ट