LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

सीएम की बैठक के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस अलर्ट; एसएसपी की हाईलेवल मीटिंग, अपराधियों पर नकेल कसने के निर्देश

Bihar News : बीते दिनों मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश के सभी जिलों के डीएम और एसएसपी के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था में किसी भी प्रकार कोताही न होने का निर्देश दिया था। सीएम के इस निर्देश का अब जमीनी असर दिखने लगा है...

सीएम की बैठक के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस अलर्ट; एसएसपी की हाईलेव
एसएसपी की हाईलेवल मीटिंग- फोटो : मणिभूषण

Muzaffarpur : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा राज्य के सभी जिलों के डीएम और एसएसपी के साथ की गई अहम बैठक का असर अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है। सीएम के निर्देशों के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस पूरी तरह से एक्टिव मोड में आ गई है। जिले के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने आज ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर, सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी और जिले के तमाम डीएसपी व थानाध्यक्षों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाना और जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर मुख्यमंत्री के विजन को लागू करना था।


नई तकनीक और स्मार्ट पुलिसिंग पर जोर; अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस

बैठक के दौरान एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने स्पष्ट किया कि अब पुलिसिंग के पुराने तौर-तरीकों के साथ-साथ नई तकनीकों का समावेश किया जाएगा। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपराधियों पर नजर रखने के लिए डिजिटल सर्विलांस और आधुनिक डेटा का इस्तेमाल करें। एसएसपी ने दोटूक शब्दों में कहा कि अब जिले में अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।


सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ेगी गश्त

जिले की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए एसएसपी ने सीमावर्ती क्षेत्रों (Border Areas) में विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने थानाध्यक्षों को आदेश दिया कि जिला और थानों की सीमाओं पर गश्त बढ़ा दी जाए और आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों की सघन तलाशी ली जाए। इसका मुख्य उद्देश्य अंतर-जिला गिरोहों की आवाजाही पर रोक लगाना और शराब व हथियारों की तस्करी जैसे अवैध धंधों को जड़ से समाप्त करना है।


आम जनता से संवाद और त्वरित कार्रवाई के निर्देश

बैठक में केवल अपराध नियंत्रण ही नहीं, बल्कि आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर भी चर्चा हुई। एसएसपी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि थानों में आने वाले फरियादियों के साथ संवेदनशीलता से पेश आएं और उनकी शिकायतों पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू करें। पुलिस की उपस्थिति सड़कों पर अधिक दिखे, इसके लिए शाम की गश्त और पैदल पेट्रोलिंग को और अधिक प्रभावी बनाने को कहा गया है।


एसएसपी का सख्त संदेश: लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरेगी गाज

NSIT
Nsmch

अंत में एसएसपी ने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों को चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि जो भी पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का पालन सही ढंग से नहीं करेंगे या जिनके क्षेत्र में अपराध की घटनाओं में वृद्धि होगी, उन पर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस हाईलेवल मीटिंग के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस के तेवर बदले हुए नजर आ रहे हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में अपराध के ग्राफ में बड़ी गिरावट देखने को मिलेगी।

मणिभूषण की रिपोर्ट