LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

मुजफ्फरपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़: कुख्यात उत्तम राय पुलिस पर फायरिंग कर हुआ फरार

मुजफ्फरपुर के जजुआर थाना क्षेत्र में पुलिस और कई जिलों के वांछित कुख्यात अपराधी उत्तम राय का आमना-सामना हुआ। खुद को घिरता देख अपराधी पुलिस टीम पर अंधाधुंध गोलियां चलाते हुए मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

Muzaffarpur Police Encounter
मुजफ्फरपुर पुलिस मुठभेड़ कुख्यात उत्तम राय पुलिस पर फायरिंग कर हुआ फरार- फोटो : Reporter

मुजफ्फरपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ पुलिस और अपराधियों के बीच अचानक मुठभेड़ हो गई। यह घटना जजुआर थाना क्षेत्र की है, जहाँ पुलिस टीम का आमना-सामना कुख्यात अपराधी उत्तम राय से हो गया। आमना-सामना होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने अपराधी को घेरने का प्रयास किया, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

पुलिस पर गोलियां बरसाकर फरार हुआ कुख्यात

मुठभेड़ के दौरान खुद को घिरता देख अपराधी उत्तम राय ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए वह मौके से भाग निकलने में कामयाब रहा। पुलिस सूत्रों के अनुसार, फरार उत्तम राय एक शातिर और कुख्यात अपराधी है, जिसके खिलाफ मुजफ्फरपुर सहित राज्य के कई अन्य जिलों में हत्या, रंगदारी और लूट जैसे दर्जनों संगीन मामले दर्ज हैं।

मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी, साक्ष्य बरामद

मुठभेड़ और पुलिस टीम पर फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके की घेराबंदी की। घटनास्थल की गहन जांच के दौरान पुलिस ने कई जिंदा कारतूस और कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबर बरामद किए हैं, जिनकी मदद से सुराग जुटाए जा रहे हैं।

NSIT
Nsmch

फरार अपराधी की धरपकड़ के लिए छापेमारी तेज

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सघन चेकिंग और सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस बरामद मोबाइल नंबरों और तकनीकी सर्विलांस की मदद से फरार अपराधी उत्तम राय के संभावित ठिकानों का पता लगा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस की विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।

मुजफ्फरपुर से मणिभूषण की रिपोर्ट