LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar crime:मुजफ्फरपुर पुलिस का बड़ा ड्रोन एक्शन, हार्डवेयर व्यवसाई गोलीकांड में महिला समेत तीन आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार

हार्डवेयर व्यवसाई गोली कांड मामले में पुलिस ने बड़ा ड्रोन एक्शन लेते हुए कुछ ही देर में एक महिला समेत तीन आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया ...

मुजफ्फरपुर पुलिस का बड़ा ड्रोन एक्शन
मुजफ्फरपुर पुलिस का बड़ा ड्रोन एक्शन- फोटो : Reporter

Bihar crime:मुजफ्फरपुर जिला पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ तकनीकी का इस्तेमाल करते हुए एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पानापुर करियात थाना क्षेत्र के शेरूकाही चौक पर गुरुवार की शाम अज्ञात बदमाशों ने एक हार्डवेयर व्यवसाई सुभाष ठाकुर को गोली मार दी थी। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अत्याधुनिक ड्रोन तकनीक की मदद से एक महिला समेत तीन आरोपियों को वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार के साथ दबोच लिया है।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पानापुर करियात थाने की पुलिस के साथ-साथ डीएसपी वेस्ट वन सुचित्रा कुमारी फौरन मौके पर पहुंचीं। वारदात की तफ्तीश के दौरान ही ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों के भागने की दिशा में घेराबंदी शुरू कर दी। बदमाश पास ही में स्थित एक बेहद घने जंगल में जा छिपे थे।

Diarch GO

सर्च ऑपरेशन के दौरान रात का अंधेरा पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गया। घने जंगल और कम दृश्यता के कारण जब तलाशी अभियान में दिक्कतें आने लगीं, तो पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आधुनिक ड्रोन का सहारा लिया। आसमान से ड्रोन कैमरों की मदद से पूरे इलाके की थर्मल और विजुअल मॉनिटरिंग की गई।ड्रोन की सटीक लोकेशन और इनपुट के आधार पर पुलिस ने जंगल को चारों तरफ से घेर लिया। महज कुछ ही घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने जंगल में छिपे एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है।डीएसपी वेस्ट वन सुचित्रा कुमारी ने बताया कि हार्डवेयर व्यवसाई को गोली मारे जाने की सूचना मिलते ही नाकेबंदी कर दी गई थी। आरोपी घने जंगल में छिप गए थे, जहां अंधेरा होने के कारण तलाशी में बाधा आ रही थी। इसके बाद ड्रोन की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक महिला सहित तीन आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट- मणिभूषण  शर्मा